शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के तहत आते ठियोग में बड़ी घटना सामने आई है। ठियोग उपमंडल में स्थित धार तरपुनू पंचायत के टाली गांव के गिरगली क्षेत्र में एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा आज सुबह हुआ, जब कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना के बाद घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
स्थानीय मदद से अस्पताल पहुंचे घायलों को रैफर किया गया
सिविल अस्पताल ठियोग में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें शिमला स्थित IGMC (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) रैफर कर दिया गया। घायलों में 5 लोग शामिल हैं जिनमें से तीन टाली गांव के, एक ठलोग गांव का और एक जनाहण गांव का निवासी है। सभी घायलों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां जानें पूरी डिटेलघायलों की पहचान
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल होने वाले लोग निम्नलिखित हैं:- रोहित (पुत्र मोहन सिंह, गांव टाली)
- सुनील (पुत्र मोहन सिंह, गांव ठलोग)
- रौनक (पुत्र आत्मा राम, गांव टाली)
- सुजल (पुत्र सुरिंद्र सिंह, गांव जनाहण)
- रोहित (पुत्र सीता राम, गांव चंद्रेण जनाहण)
