चंबा। हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक बस हादसे ने पूरे इलाके को गम में डुबो दिया है। हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की जान चली गई, जिनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम पसर गया है और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
बैरागढ़ से चंबा जा रही थी निजी बस
जानकारी के अनुसार शर्मा बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चलूंज मोड़ के पास अचानक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा किस वजह से हुआ, इसे लेकर अभी प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पति-पत्नी समेत एक ही गांव के चार लोगों की मौत
इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है। हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतकों की पहचान
- जगदेव, उम्र 48 साल पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला
- हरदेई उम्र 45 साल, पत्नि जगदेव, गांव बाहला
- देसराज, उम्र 33 साल, पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला
- जगदेई, पुत्री हरि लाल, उम्र 24 साल, गांव बाहला
यह भी पढ़ें-हिमाचल में सुबह सवेरे बड़ा हा*दसा : ढांक से गिरी निजी बस, 7 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम- चीखों से दहला इलाका
सात की मौत 11 घायल
हादसा चंबा बैरागढ़ चलूंज मोड़ के पास एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया।
एनडीआरएफ समेत कई टीमें मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में ढेर सारे चिट्टे संग 'SINGH' साहब गिरफ्तार : टीवी के स्पीकर में छिपाई थी खेप
11 घायल, 6 की हालत गंभीर
प्रशासन के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी 11 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 6 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया है। अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद इलाके में मातम
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी मौके से मिलने के बाद साझा की जाएगी।
