#हादसा

August 8, 2026

हिमाचल में सुबह सवेरे बड़ा हा*दसा : ढांक से गिरी निजी बस, 7 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम- चीखों से दहला इलाका

बस में सवार थे करीब 18 लोग 

शेयर करें:

himachal news

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। यहां पर शर्मा बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा  गिरी। हादसा इतना खतरनाक था  कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

बस में सवार थे करीब 18 लोग 

जानकारी के अनुसार, हादसा जिला चंबा के चुराह में बैरागढ़- चालुज मोड़ के पास पेश आया है। यहां पर हादसे के समय बस में चालक और परिचालक समेत करीब 18 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस सड़क से अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू ने अपने चहेतों को बांटे सरकारी बंगले...हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, मांगा जवाब

हादसे में सात लोगों की मौत

हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में बस चालक और परिचालक के भी शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है।

 

मृतकों की पहचान 

  • जगदेव, उम्र 48 साल पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला 
  • हरदेई  उम्र 45 साल, पत्नि जगदेव, गांव बाहला 
  • देसराज, उम्र 33 साल, पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला 
  • जगदेई, पुत्री हरि लाल, उम्र 24 साल, गांव बाहला 
  • रूप सिंह, पुत्र राधा राम, गांव चिल्ली
  • तेज सिंह  उम्र 34 साल, पुत्र प्यारे लाल, गांव सत्यास 
  • नीलमा उम्र 34 साल, पत्नी मोती सिंह, देवी कोठी निवासी के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल में ढेर सारे चिट्टे संग 'SINGH' साहब गिरफ्तार : टीवी के स्पीकर में छिपाई थी खेप

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों और राहत-बचाव टीम की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में कुछ लोगों की हालत गंभीर होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

मौके पर जुटे लोग और बचाव दल

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। राहत-बचाव दल भी घटनास्थल पर जुटा हुआ है और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : EWS नियमों में बड़ा बदलाव, आरक्षण से ट्रेनी बाहर

विधायक डॉ. हंसराज ने दी हादसे की जानकारी

हादसे की जानकारी चुराह विधायक डॉ. हंसराज की ओर से भी साझा की जा रही है। फिलहाल हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी और मृतकों की पहचान की पुष्टि का इंतजार है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख