#अपराध

August 7, 2026

हिमाचल में ढेर सारे चिट्टे संग 'SINGH' साहब गिरफ्तार : टीवी के स्पीकर में छिपाई थी खेप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है

शेयर करें:

nurpur-cia-team-seizes-chitta-from-tv-speaker-indora-man-arrested

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नूरपुर पुलिस टीम ने ढेर सारे चिट्टे की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

ढेर सारे चिट्टे संग 'SINGH' साहब गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, CIA टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि चक्क नांगलियां निवासी तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है और उसने अपने घर में चिट्टा छिपाकर रखा हुआ है। सोनू को उसके कुछ परिचित सिंह साहब कहकर भी बुलाते हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी।

यह भी पढ़ें : सुधीर शर्मा की टिप्पणी पर सियासी बवंडर: सड़कों पर उतरे कांग्रेसी; बोले- मांफी मांगे विधायक- नहीं तो...

टीवी के स्पीकर में छिपाया था चिट्टा

तलाशी के दौरान पुलिस को शुरुआत में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन जब टीम ने घर की गहन जांच की तो आरोपी की चालाकी सामने आ गई। पुलिस ने कमरे में रखे टेलीविजन के स्पीकर की जांच की, जिसके अंदर बेहद शातिर तरीके से 10.96 ग्राम चिट्टा छिपाकर रखा गया था। बरामदगी के बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

 

smuggler arrested with heroin

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में NDPS अधिनियम की धारा 21, 61 और 85** के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपी से पूछताछ भी आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में नहीं रुक रहा बारिश का सिलसिला : आज अलर्ट पर दो जिले, जानें मौसम अपडेट

नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल?

ASP धर्म चंद वर्मा ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि चिट्टा किस स्रोत से खरीदा गया था, इसकी सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इस अवैध नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंचा जा सके।

पुलिस की लोगों से अपील

उन्होंने कहा कि पुलिस जिला नूरपुर नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है और किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। समाज में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को उसकी सूचना दें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख