चंबा। हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश भर में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आए दिन हादसों से संबंधित विभिन्न मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के जिला चंबा से एक सड़क दुर्घटना का ताज़ा मामला सामने आया है। जहां एक जीप गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है।

800 फीट गहरी खाई में गिरी जीप

मिली जानकारी के अनुसार, जिला चंबा के तहत आते उपमंडल चुराह के कैंथली-लढ़ान मार्ग पर एक जीप सड़क हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावाह था कि, काफी दूर-दूर तक गाड़ी के गिरने की आवाज सुनाई दी। जिसके चलते आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक जीप को लेकर सपरोट से कैंथली की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक वह गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी तकरीबन 800 फीट गहरी खाई में गिर गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 26 वर्षीय जवान को दी अंतिम विदाई, दो बहनों का था इकलौता भाई

इलाज के दौरान चालक ने तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायल चालक को खाई से निकाल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मगर इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक चालक की पहचान दलीप सिंह पुत्र बुधिया राम के रूप में हुई है। मृतक दलीप सिंह चुराह के अंतर्गत आते कोहाल के कुम्हारका गांव का रहने वाला था।

 

यह भी पढ़ें: नौशाद के फोन में थी गलत एडिट की हुई देवी-देवताओं की फोटो

यह बोले SP चंबा

SP चंबा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए गए हैं। घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों को लेकर जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें