चंबा। जहां एक तरफ पूरा देश मदर्स डे के मौके पर अपनी माताओं के लिए लंबी उम्र और खुशहाली की दुआ कर रहा था, वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-
खाई में जा गिरी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के तहत तेलका-झौड़ा मार्ग पर पेश आया है। बताया जा रहा है कि दोनों तेलका से अपने गांव भेड़ोई की तरफ जा रहे थे। सफर के दौरान जब उनकी गाड़ी नहेली मोड़ के पास पहुंची, तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : 10TH Result: मां-बाप का छूटा साथ, फिर भी नहीं हारी राघवी; 690 अंक लेकर मेरिट में पाया स्थान
चीख पुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोग
हादसा इतना भयानक था कि कार गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला गया और स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां पहुंचाया गया।
महिला ने तोड़ा दम, बेटा गंभीर घायल
अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण कुछ ही समय बाद बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके बेटे दर्शन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : 10TH Resullt: सरकारी स्कूल की पुर्णिमा के 6 विषयों में शत प्रतिशत नंबर, 698 अंक लेकर पाया दूसरा स्थान
मृतका की पहचान
सीता देवी उम्र 60 साल, पत्नी धर्म चंद, निवासी गांव भेड़ोई, डाकघर डंडी (तहसील सलूणी) के रुप में हुई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेज के लिए भेजा शव
मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसे सोमवार को किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप ने पुष्टि की है कि घायल का इलाज जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : 10TH RESULT : सरकारी स्कूल की रूहानी बनी हिमाचल की टॉपर, 700 में से झटके 698 अंक
पुलिस कर रही हादसे के असली कारणों की जांच
वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के असली कारणों की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह एक सड़क दुर्घटना लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
