चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब एक दुखद अपडेट सामने आया है। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे घायल व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज अभी भी जारी है।

अस्पताल में घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

हादसे के समय कार में सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार, निवासी उरेई भरमौर ने चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीन महिलाओं और कार चालक की मौत हुई है, जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मंडी से घर लौट रहे थे दो दोस्त, गहरी खाई में गिरी गाड़ी- पुष्पराज ने तोड़ा दम

स्टमार्टम के लिए भेजे शव

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

SP विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है और प्रशासन को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें : इटली में बहन के घर आई खुशियां, दंडवत यात्रा करते बाबा बालकनाथ के दरबार आया भाई

कैसे पेश आया हादसा?

यह दर्दनाक हादसा आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उस समय हुआ, जब एक कार में सवार होकर पांच लोग सामरा.रूणहकोठी क्षेत्र में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जब यह लोग उरई.घठोर.सामरा मार्ग पर सारनी पुल के पास पहुंचे तो अचानक से चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। 

चीख पुकार से दहला क्षेत्र

इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसे सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच पुलिस प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक पहुंचाया और वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING : सड़क से नदी में समाई कार, 3 लोगों की मौके पर मौ.त

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान उरई गांव निवासी चतरो देवी पत्नी पून्नू राम, बशैहरो देवी पत्नी घनिया राम के रूप में हुई है। वहीं वाहन चालक अंकू जो रूणहकोठी का निवासी था की भी इस हादसे में मौत हो गई। घायल हुए एक व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज चंबा में  इलाज चल रहा है।