बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में आधे से ज्यादा सड़क हादसे चालक की लापरवाही के कारण होते हैंए जिससे कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा जिले बिलासपुर में सामने आया है। यहां चालक की लापरवाही के चलते एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जिसे सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

150 फीट गहरी खाई में गिरी कार 

प्राप्त जानकारी के अनुसारए मामला बिलासपुर जिले में बन रही रेलवे लाइन की सुरंग नंबर.13 ;धनस्वाईद्ध के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक मारुति आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग की गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे।  

 

यह भी पढ़ें : BREAKING : सवारियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौ*त- कई पहुंचे अस्पताल

कैसे हुआ हादसा 

बता दें कि ये चार लोग रेलवे के काम से रविवार को किरतपुर गए थे और वहां से शैलेंद्र की कार लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में धनस्वाई के पास कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चालक तेज गति से कार चला रहा था, इसी वजह से यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर लोगों में अफरा तफरी मच गई। 

अस्पताल पहुंचाए सभी मरीज

जैसे ही हादसा हुआ, घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और कंपनी के कर्मचारी  तुरंत वहां पहुंचे। इसके बाद सभी घायलों को कंपनी की एम्बुलेंस से तुरंत एम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों को चेक किया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए है। 

यह भी पढ़ें : अब लगाइए खूब तड़का: हिमाचल के डिपुओं में सस्ता हुआ सरसों तेल, यहां जानें नई कीमत

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान गिरी बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है,  घायलों में अर्जुन तांमग पुत्र भीम बहादुर, मनीष तांमग पुत्र टीका राम दोनों निवासी नेपाल व चालक शैलेंद्र कुमार निवासी गांव भोली जिला बिलासपुर शामिल हैं। हादसे में घायल अन्य लोगों को अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की पुष्टि करते हुए SP बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई की है। हादसे के संबंध में कार चालक शैलेंद्र के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में स्वारघाट पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस हादसे के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें