ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां अंब उपमंडल के ज्वार क्षेत्र में एक 4 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया है। सांप के काटने से मासूम की मौत हो गई है। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
आंगन में खेल रहा था मासूम
बच्चे के परिजनों ने बताया कि घटना के वक्त बच्चा घर के आंगन में ही खेल रहा था। जबकि, उसकी मां और घर के बाकी लोग आसपास ही थे और अपने-अपने कामों में जुटे हुए थे। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि, पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : फर्जी प्रमाण पत्र से हथियाई सरकारी नौकरी, राज खुलने पर "बिहारी बाबू" हुआ सस्पेंड
जहीरले सांप ने काटा
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना बीते कल देर शाम पेश आई है। 4 साल का मासूमन रितिक अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान जहीरले सांप से उसे डस लिया। सांप के काटते ही बच्चा जोर से चिल्लाया और बेसुध होकर गिर गया।
अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बच पाया
बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और रितिक को उठाने की कोशिश करने लगे। मगर रितिक की हालत गंभीर हो रही थी। ऐसे में परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! आज होगी भारी से भारी बारिश, 3 जिलों में रेड और 7 में ऑरेंज अलर्ट जारी
मां का रो-रो कर बुरा हाल
परिजन रितिक को लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे- जहां पर उपचार के दौरान रितिक ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बच्चे की मां रोते-रोते बेसुध हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंब वसूधा सुद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल फ्लड : पानी में पति और छोटे बच्चे के साथ फंसी थी शिक्षिका, स्टूडेंट्स ने खुद की परवाह किए बिना बचाया
सांप-बिच्छू के काटने का खतरा बढ़ा
उल्लेखनीय है कि, हिमाचल में इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। बरसात के मौसम में अक्सर सांप व बिच्छू के काटने का खतरा बढ़ जाता है। आमतौर पर सांप के काटने पर जहर को शरीर में फैलने से रोकने के लिए लोग उस जगह को बांध लेते हैं। कई बार लोग दो-तीन जगह को बांध देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यही छोटी-छोटी गलतियां आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
डैमेज हो जाते हैं टिश्यू
दरअसल, ऐसा करने से सांप के काटने वाली जगह पर खून की सर्कुलेशन रुक जाती है। साथ ही उस जगह के टिश्यू डैमेज होने लगते हैं- जहां सांप ने काटा होता है। इससे गेंगरीन और पैरालिसिस जैसी बीमारियां होने का खतरा हो जाता है। इतना ही नहीं मरीज की मौत भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होने में महज तीन दिन बाकी, यहां देखें रेट लिस्ट और सुविधाओं की जानकारी
कुछ लोग उस जगह को धारदार चीज से काट देते हैं और सोचते हैं कि जहर निकल रहा है। कई बार लोग मुंह से भी उस जगह के खून को खींचकर थूक देते हैं। मगर ये सभी चीजें गलत और जानलेवा हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सांप काटने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
सांप के काटने पर क्या करें?
- अगर किसी को सांप काटा है तो उस मरीज को ऊपर सिर करके कहीं लिटा दें।
- पीड़ित को घी खिलाकर उल्टी करवा दें- इससे जहर नहीं फैलेगा।
- पीड़ित को 10 से 15 बार गुनगुना पानी पिलाएं और उल्टी करने को कहें।
- लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
- सांप के काटने वाली जगह को साबुन और साफ पानी से धो लें।
- सांप के काटने वाली जगह को साफ सूती कपड़े से ढक दें।
- सांप काटने के घंटे भर के अंदर मरीज को मेडिकल ट्रीटमेंट दें।
- ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें।
- पीड़ित व्यक्ति को शांत और स्थिर रखें।
- घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें।
यह भी पढ़ें : दलाई लामा का 90वां जन्मदिन, बेहद खास है आज का दिन- धर्मशाला पहुंचे दुनियाभर से श्रद्धालु
सांप के काटने पर क्या ना करें?
- जिस हिस्से में सांप ने काटा है उसे हिलने-डुलने या चलने-फिरने ना दें- मूवमेंट करने से जहर फैलता है।
- सांप के काटने वाली जगह पर टाइट कपड़े ना बांधे।
- जहर को चूसकर निकालने की कोशिश ना करें।
- सांप के काटने वाली जगह पर जहर निकालने के लिए कोई कट ना लगाएं।
- एल्कोहल, चाय या कॉफी का गलती से भी सेवन ना करें- इससे जहर तेजी से फैल सकता है।
- किसी तरह की ठंड़ा या गर्म सिंकाई ना करें और ना ही कोई क्रीम लगाएं।
- दर्द के लिए एस्पीरिन ना लें-इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक बार फिर फटा बादल- मलबे के सैलाब में बहे चार पुल, लोगों के चेहरों पर दोबारा लौटा डर
कैसे पहचाने की काटा है सांप?
आपको बता दें कि सांप के काटने की पहचान करने के तीन तरीके हैं-
- जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है- उसने सांप काटते या सांप को आते-जाते देखा हो।
- जिस जगह पर सांप काटा है- उस जगह दो बूंद जैसे गोल निशान ऊपर-नीचे या आसपास हों।
- सांप के काटने पर व्यक्ति को पेट में दर्द, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, सूजन, बेहोशी, सुस्ती हो सकती है।
