#हादसा

March 11, 2026

हिमाचल : खेलने के लिए घर से निकला था 13 साल का आयुष, सुबह-सवेरे खड्ड में मिली देह

परिवार ने खोया लाडला बेटा- टूटा दुखों का पहाड़

शेयर करें:

13 years boys ayush pathania drown ravine kangra nurpur himachal

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। नूरपुर क्षेत्र के गांव कतरोह के रहने वाले 13 वर्षीय आयुष पठानिया की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घर से खेलने निकला था आयुष

बताया जा रहा है कि आयुष मंगलवार को घर से खेलने के लिए निकला था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ देर बाद वापस घर लौट आएगा, लेकिन शाम होने के बावजूद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कुछ ही देर में घर पहुंचेगी शहीद की पार्थिव देह, मां का रो-रोकर बुरा हाल- पिता खामोश

शाम तक नहीं लौटा घर

इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात तक परिवार और ग्रामीण उसे ढूंढते रहे, लेकिन आयुष का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

 

Ayush

सुबह खड्ड में मिला शव

रातभर की तलाश के बाद बुधवार सुबह गांव के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में फिर से खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के पास बहने वाली खड्ड में एक बच्चे का शव दिखाई दिया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह आयुष पठानिया निकला। यह खबर सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और माहौल गमगीन हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में LPG संकट: कई जिलों में सिर्फ 2 दिन का स्टॉक बचा, रिफिलिंग पर भी लगी रोक

पूरे गांव में शौक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते आयुष किसी तरह खड्ड के पास पहुंच गया और पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के असली कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। गांव के लोगों ने बताया कि आयुष बेहद चंचल और मिलनसार स्वभाव का बच्चा था और उसकी अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के दो जवान शहीद : आज घर पहुंचेंगे पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

गहरे सदमे में पूरा गांव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम आयुष की असमय मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि खेलने के लिए घर से निकला यह बच्चा आखिर इतनी बड़ी दुर्घटना का शिकार कैसे हो गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख