#हादसा

March 16, 2026

हिमाचल : आधी रात को घर में हुआ धमाका, लपटों में फंसी बुजुर्ग महिला- नहीं बच सकी

फ्रिज में ब्लास्ट होने से लगी घर में आग

शेयर करें:

House Fire News

बिलासपुर। आधुनिक सुविधाएं जहां इंसान की जिंदगी को आसान बना रही हैं, वहीं कई बार यही सुविधाएं जानलेवा भी साबित हो रही हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां घर में रखे फ्रिज में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर दुखद मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

देर रात हुआ जोरदार धमाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला बिलासपुर् के  लिंगियाडीह क्षेत्र का है। यहां बीते रविवार देर रात जब अधिकतर लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक घर के अंदर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के साथ ही घर के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। 

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का गजब कमाल : बिना नल कनेक्शन लगाए थमा दिया 8321 रुपये बिल- उठा बवाल

फ्रिज में ब्लास्ट होने से लगी घर में आग

बताया जा रहा है कि घर में रखे फ्रिज में हुए संभावित ब्लास्ट के कारण यह आग लगी। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके की ओर दौड़ पड़े। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कुछ ही पलों में उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश

स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग की लपटें काफी तेज होने के कारण वे ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सीढ़ियां उतरते गिरे प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, थमी सांसें- परिजनों ने जताया संदेह

घर के अंदर जिला जली बुजुर्ग महिला 

हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। घटना के समय वह घर में अकेली थीं, जिससे किसी को समय रहते उनकी मदद करने का मौका नहीं मिल सका।

मृतका की पहचान 

जया अग्रवाल उम्र 57 साल गांव  लिंगियाडीह जिला बिलासपुर के रुप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आफत का मौसम: ओलावृष्टि से बागवानों की फसल तबाह, 6 दिन नहीं मिलेगी राहत

पुलिस कर रही मामले की जांच 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भिजवा दिया है। वहीं आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर फ्रिज में हुए ब्लास्ट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

भाई की मौत के बाद से सदमे में थीं महिला 

बताया जाता है कि कुछ ही दिन पहले जया अग्रवाल के भाई का भी निधन हुआ था, जिससे वह पहले से ही सदमे में थीं। वह अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ सांई मंदिर के पीछे स्थित मकान में रहती थीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस घटना से काफी दुखी हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख