#यूटिलिटी

July 5, 2025

सावधान हिमाचल! कल भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, कई जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक जताई बारिश की संभावना

शेयर करें:

Heavy rain red alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच जमकर तबाही हो रही है। बाढ़ भूस्खलन ने कई लोगों को बेघर कर दिया तो कई लोगों को अपने साथ बहा ले गई। प्रदेश भर में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। इस सब के बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में भारी बारिश का रेड अलर्ट के साथ साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। पहले से ही मानसून की भारी मार झेल रहे हिमाचल के लिए मौसम विभाग की ये चेतावनी किसी खतरे की घंटी के समान है।

कल तीन जिलों में रेड अलर्ट, 7 में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी रविवार 6 जुलाई को भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यह रेड अलर्ट प्रदेश के तीन जिलों के लिए जारी हुआ है। जबकि 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में कल सात जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। हालांकि यह रेड अलर्ट आज रात से ही जारी हो जाएगा। इसके अलावा ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी दो से तीन बार भारी बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की पहल: ई-टैक्सी से बेरोजगार युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

11 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

इसी तरह से 7 जुलाई सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 8 जुलाई को ऊना, हमीरपुर, चंबा और कांगड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9 जुलाई को प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा, जो सामान्य बारिश की चेतावनी है। 10 और 11 जुलाई को भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने NHAI के खिलाफ छेड़ा जन आंदोलन, किया #JusticeForHimachal अभियान का ऐलान

प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की सलाह

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे विशेषकर रात के समय बेहद सतर्क रहें। आज और कल रात को बहुत भारी बारिश हो सकती हैए जिससे निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार

मौसम विभाग की चेतावनी को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि मौसम विभाग ने रविवार को रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सरकार किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बीते दिनों सराज में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी और कई लोग बेघर हुए हैं। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। खच्चरों के माध्यम से प्रभावितों को राशन पहुंचाया जा रहा है। बेघर हुए लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। आपदा में बेघर हुए लोगों को सरकार द्वारा 5 हजार रुपए किराए के रूप में दिए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: रात को अनजान शख्स के साथ घर आई थी महिला, सुबह अचानक हुई लापता

15 दिन में 72 मौतें

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 जून से 4 जुलाई के बीच प्राकृतिक आपदाओं में 72 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 113 लोग घायल हुए हैं। 251 मवेशियों की मौत और 122 से अधिक घरों व दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 208 गौशालाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : डंकी रूट से विदेश भेजने वाला सनी गिरफ्तार, खालिस्तानी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

541.09 करोड़ का नुकसान

राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के अनुसार 4 जुलाई तक हिमाचल को 541.09 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जो 3 जुलाई तक 495.85 करोड़ था। इसका मतलब है कि महज 24 घंटे में राज्य को 45.27 करोड़ का अतिरिक्त नुकसान हुआ है। अनुमान है कि जमीनी हालात रिपोर्ट से कहीं ज्यादा गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन, एक लाख रुपये आया पानी का बिल- महिला के उड़े होश

लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान

भारी बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को हुआ है। जल शक्ति विभाग को अब तक 293.02 करोड़ की चपत लगी है। तेज बहाव की चपेट में आकर कई पेयजल योजनाएं पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। वहीं भूस्खलन से पेयजल पाइपलाइनों के टूटने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसी तरह से लोक निर्माण विभाग को भी मानसून सीजन ने 243.55 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश से हुए भूस्खलनों, डंगों के गिरने और सड़कों पर मलबा आने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख