#हादसा
March 15, 2026
हिमाचल शर्मसार : ट्रेन से कटकर 50 से अधिक बेजुबानों की मौ*त; लोगों में मची लूटने की होड़
मृत भेड़ बकरियों को उठाकर ले भागे स्थानीय लोग
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आज रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने इलाके के लोगों को सन्न कर दिया। भड़ौलियां के पास रेलवे ट्रैक पर उस समय सनसनीखेज हादसा हो गया जब तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन की चपेट में भेड़-बकरियों का पूरा रेवड़ आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर खौफनाक मंजर देखने को मिला और चारों तरफ खून और जानवरों के अवशेष बिखर गए।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक भेड़पालक अपने भेड़.बकरियों के झुंड को लेकर रेलवे लाइन पार करवा रहा था। इसी दौरान दिल्ली से दौलतपुर चौक की ओर जा रही हिमाचल एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर पहुंच गई। इससे पहले कि भेड़-बकरियों को पटरी से हटाया जा सकता, ट्रेन तेज गति से उनके ऊपर से गुजर गई। इस दर्दनाक हादसे में पचास से अधिक भेड़.बकरियां ट्रेन के पहियों के नीचे आकर कट गईं। चंद सेकंड में पूरा रेवड़ तबाह हो गया और रेलवे ट्रैक पर ऐसा दृश्य बन गया जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर के पास बैग में नशा लेकर बैठा था युवक, बड़ी डील होने से पहले पहुंच गई पुलिस
हादसे के बाद रेलवे ट्रैक का दृश्य बेहद भयावह था। दूर.दूर तक खून फैला हुआ था और कई भेड़.बकरियों के शरीर के हिस्से पटरी के आसपास बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ मृत जानवरों को जंगली जानवर घसीट कर ले गए। इतना ही नहींए आसपास के कुछ लोग भी वहां से मरी हुई भेड़-बकरियों को उठाकर ले जाते देखे गए, जिससे घटनास्थल पर और भी अराजक स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष को सिक्कों में तौल दिया गया: जानें कहां और क्यों हुआ ऐसा..
इस हादसे में भेड़पालक को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति ने इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है और न ही किसी ने मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि रेलवे नियमों के अनुसार रेलवे लाइन पर बिना अनुमति प्रवेश करना प्रतिबंधित है और ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई हो सकती है। माना जा रहा है कि इसी कानूनी कार्रवाई के डर से भेड़पालक सामने आने से बच रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का मामला : बेटे के जन्म लेते ही सलाखों के पीछे पहुंचा पिता, जानें वजह
फिलहाल रेलवे पुलिस ने अपनी ओर से इस पूरे मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह भेड़.बकरियों का रेवड़ किसका था और यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।