ऊना। पहाड़ी राज्य की सड़कों पर गाड़ी चलाना बहुत जोखिम भरा काम है। यहां बहुत बार ऐसा होता है कि अचानक जंगली जानवर या कोई बेसहारा पशु सड़क के बीचो-बीच आ जाते हैं। जिसके कारण बहुत सारे लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से सामने आया है।

बीच सड़क आ गई नील गाय

यहां गगरेट के बड़ोह-थप्पलॉ मार्ग पर एक नील गाय को बचाने के चक्कर में 62 वर्षीय स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, स्कूटी पर सवार एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंदिर गया शिक्षक खाई में गिरा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बुटीक चलाता था राकेश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोगा का रहने वाला 62 वर्षीय राकेश शर्मा जिला ऊना के गगरेट में बुटीक चलाता था। मंगलवार सुबह राकेश अपने साथी सुरेंद्र निवासी पंचकूला के साथ बड़ोह थप्पलॉ मार्ग पर बनी एक गऊशाला से वापस आ रहा था। इसी बीच अचानक उनकी स्कूटी के सामने सड़क पर एक नील गाय आ गई।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेड़ के नीचे पड़ा मिला 48 साल का शख्स, कैसे गई जान- पता नहीं

स्कूटी से गिरा नीचे, नहीं बची जान

गाय को बचाने के चक्कर में राकेश का स्कूटी से संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। हादसे में वह दोनों स्कूटी से नीचे गिर गए। इस हादसे में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गया।  वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया। साथ ही घायल को इलाज के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नाले में पड़ा मिला हड्डियों का ढांचा, कपड़े देख मां बोली-मेरा बेटा है

अस्पताल में उपचाराधीन है साथी

मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंब वसुधा सूद ने बताया कि घायल गगरेट अस्पताल में उपचाराधीन है। ऊना अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें