मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मायके से घर जा रही थी दो बहनें
हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से दो सगी बहनें थी। दोनों बहनों ने अपने मायके से घर जाने के लिए कार चालक से लिफ्ट ली थी। मगर उन्होंने क्या पता था कि मायके से घर तक का उनका ये सफर आखिरी सफर होगा। यह भी पढ़ें: पति को था पत्नी पर शक, सूरत से पहुंचा हिमाचल, फिर चा.कू से गोद डालारास्ते में कार चालक से ली लिफ्ट
आपको बता दें कि हादसा सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के कांढा में पेश आया है। रविवार दोपहर एक कार बालचौकी से कांढा की तरफ जा रही थी। इसी बीच शाहडी देवी और कांता ने अपने मायके से घर जाने के लिए कार चालक से लिफ्ट ली।1500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
इसी दौरान कांढा के पास पहुंचे ही कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से 1500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में शाहडी देवी और कार सवार रीत राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि, कांता देवी की अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। यह भी पढ़ें: वृंदावन से हमीरपुर आ रही बस की चाबी लेकर फरार हुआ शख्स, बठिंडा से बरामदमृतकों की पहचान
- शाहडी देवी निवासी भाटलुधार
- कांता देवी निवासी शेगली बालीचौकी
- रीत राम निवासी भाटलुधार
