ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है और अफरा-तफरी का माहौल है।
दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौत
हादसा ऊना जिले में संतोषगढ़ मार्ग पर अजौली बैरियर पर पेश आया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण पेश आया है। हादसे में 2 घरों के चिराग बुझ गए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो बहनों से छिन गया इकलौता भाई, बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था दिनेशतेज रफ्तार में थी कार
जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP37B8798 काफी तेज स्पीड में थी। जिसके चलते कार बैरियर पर बनाए गए कैबिन में जा घुसी। हादसे में बैरियर में तैनात तीन युवक कार की चपेट में आ गए। इसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहंा एक अन्य युवक ने दम तोड़ दिया।परिजनों को मिली बुरी खबर वहीं, पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में ले लेकर मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान रंजीत सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी तहसील अंब जिला ऊना और परविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह गांव टीकरी तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। इसके अलावा टोल नाके पर तैनात सोनी कपिला पुत्र रामस्वरूप कपिला निवासी अजौली गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बोलेरो की बस से हुई टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग थे सवारView this post on Instagram
