नाहन। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं। कभी सड़क हादसों में तो कभी अन्य हादसों में कीमती जानें जा रही हैं। ऐसा ही एक हादसा अब हिमाचल के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां कुछ देर सुस्ताने के लिए सड़क किनारे लगे पैरापिट पर लेटे युवक की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बड़ी खबर यह है कि जवान बेटे की मौत से अभी तक उसका परिवार बेखबर है। 

पैरापिट से गिरने के कारण युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की पैरापिट से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर उस समय हुआ, जब युवक पैरापिट पर सोया हुआ था और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे खाई में जा गिरा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पैरापिट से टकराकर उछली स्कूटी... 40 फीट गहरी खाई में गिरी, बुझ गया घर का चिराग

नींद बनी मौत की वजह

बताया जा रहा है कि त्रिलोकपुर मंदिर से पहले पालियों कट के पास यह हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि युवक पैरापिट पर आराम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे खाई में जा गिरा। गिरने के चलते युवक को गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: माता-पिता की टूटी बुढ़ापे की लाठी, कमरे में इस हाल में मिला 20 साल का जवान बेटा

माता.पिता अब भी बेखबर

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान को लेकर है। युवक की उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है। उसकी बाजू पर धनेश्वर प्रजापति नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दुखद बात यह है कि अभी तक युवक के परिजनों को इस घटना की जानकारी नहीं है। संभव है कि उसके माता.पिता अपने बेटे की इस दर्दनाक मौत से अभी भी अनजान हों।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लाखों के चिट्टे संग धरे हरियाणा के पांच तस्कर, खेप देख पुलिस के भी उड़ गए होश

नवरात्र मेले में करवाई जा रही घोषणाएं

त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के दौरान भी युवक की पहचान के लिए लगातार अनाउंसमेंट करवाई जा रही हैए ताकि कोई परिजन या जानकार आगे आ सके। प्रारंभिक जांच में युवक बाहरी राज्य का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसारए सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें