सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। व्यक्ति एक भंडारे में सेवा कर रहा था, इसी दौरान अचानक से वह बेहोश हो गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया, उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की इस तरह से अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमें में डाल दिया है। 

भंडारे में गए व्यक्ति की मौत

मृतक व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय विनोद कुमार निवासी गांव पड़गयानी डाकघर कुमारहट्टी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार सोलन जिला के कुमारहट्टी में आयोजित एक भंडारे में सेवा करने गया था। इसी दौरान अचानक से उसकी मौत हो गई। परिवार को जब इसकी सूचना दी गई, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक और शख्स पानी के तेज बहाव में डूबा, पिछले 24 घंटे में चार लोगों के छिन गए हैं प्राण

भंडारे में काम करते हुआ था बेहोश

जानकारी के अनुसार कुमारहट्टी चौक पर पिकअप यूनियन ने भंडारे का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में विनोद कुमार भी सेवा दे रहा था। काम करते-करते वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ;सीएचसीद्ध धर्मपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! गंदा पानी पीने से किडनी हो रही खराब, दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे मरीज- जानें

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

धर्मपुर अस्पताल से सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना धर्मपुर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक छानबीन में परिजनों व उपस्थित लोगों ने किसी तरह की साजिश या संदेह की बात नहीं कही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दिल का दौरा या किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा हो सकता है, हालांकि मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें