शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बैसाखी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए खास तोहफा दिया है। अब राशन डिपुओं पर दालें पहले से और सस्ती मिलेंगे। इसी के साथ-साथ चावल मुफ्त में मिलेंगे। इतना ही नहीं सरसों का तेल भी सस्ते दामों में मिलेगा।

सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

त्योहार के इस अवसर पर लिया गया यह फैसला न सिर्फ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए राहत भरा है। बल्कि महंगाई के दौर में आम जनता को सीधी मदद पहुंचाने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : सलमान करता था हिमाचल में चिट्टा सप्लाई : मैकेनिक का काम कर बनाया था नेटवर्क- पकड़ा गया

फ्री में मिलेगा 35 किलो आटा-चावल

आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राशन डिपुओं में गरीबी रेखा से नीचे BPL और प्राइमरी हाइस होल्ड PHH के परिवारों को 35 किलो आटा-चावल फ्री में दिया जाएगा। इसमें 15 किलो चावल बिल्कुल फ्री में मिलेंगे।

सरसों तेल 7 रुपये सस्ता

राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता कर दिया गया है। सरसों तेल के दाम 7 रुपये कम कर दिए गए हैं। नए दामों के अनुसार, अब राशन डिपुओं में सरसों तेल 161 की बजाय 153 में मिलेगा। खाद्द आपूर्ति विभाग कांगड़ा के खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश बनी काल- खड्ड में समाई बोलेरो, एक ही गांव के दो युवकों की मौ*त

दालों के भी दाम घटे

राशन डिपुओं में दाल चना सात रुपये और मलका दाल एक रुपये सस्ती कर दी गई है। मगर माह दाल 11 रुपये महंगी कर दी गई है। नए रेट लिस्ट के अनुसार-

 

APL राशनकार्ड धारक

  • माह दाल 94 रुपये में मिलेगी- जो कि पहले 83 रुपये में बिक रही थी।
  • मलका दाल 72 रुपये में पड़ेगी- जो कि पहले 71 रुपये में मिलती थी।
  • चना दाल 66 रुपये में मिलेगी- जो कि पहले 73 रुपये में मिलती थी।
  • सरसों तेल 153 रुपये में मिलेगा।

NFSA राशनकार्ड धारक

  • माह दाल 89 रुपये में मिलेगी- जो कि पहले 78 रुपये में बिक रही थी। 
  • मलका दाल 66 रुपये में पड़ेगी- जो कि पहले 67 रुपये में मिलती थी।
  • चना दाल 61 रुपये में मिलेगी- जो कि पहले 68 रुपये में मिलती थी।
  • सरसों तेल 153 रुपये में मिलेगा।

डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?

मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-

  • मलका दाल
  • माश दाल
  • चना दाल
  • दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
  • चीनी
  • एक किलो नमक
  • आटा
  • चावल