शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महंगाई के इस दौर में राशन कार्ड धारकों को बड़ा झटका दिया है। होली और नवरात्रों से पहले सुक्खू सरकार ने ऐसा फैसाला लिया है- जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
कई परिवार सस्ते राशन पर निर्भर
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में सस्ते मूल्यों की दुकानों के माध्यम से राज्य के करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा सब्सिडी पर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। हर महीने लाखों परिवार इन डिपुओं पर मिलने वाले सस्ते राशन पर निर्भर रहते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला IPS ने तीन महीने में ली 24 छुट्टियां, DGP ने सिखाया ऐसा सबक
डिपुओं पर कम मिलेगा आटा
आपको बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण से जुड़ी नई व्यवस्था स्पष्ट कर दी है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आटे की सप्लाई में बड़ी कटौती की है। जिसके तहत अब अगले फरवरी महीने में गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले APL परिवारों को आटा कम मिलेगा।
कितना मिलेगा आटा?
अब APL कार्ड धारकों को मार्च में 14 किलो के बजाय 11 किलो आटा ही दिया जाएगा। हालांकि, चावल की मात्रा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले फरवरी में आटे की सप्लाई एक किलो कम की गई थी। मगर अब दो किलो और कम कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल और दिल्ली पुलिस में 18 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा: यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कटा बवाल
सब्सिडी पर मिलता रहेगा राशन
APL श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों को आटा 12 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। विभाग का कहना है कि आटे की मात्रा में यह कटौती अस्थायी है। चावल की आपूर्ति पूर्व व्यवस्था के अनुसार ही जारी रहेगी।
कई परिवारों को मिलेगा पूरा राशन
वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NASF) के तहत आने वाले परिवारों, गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और प्राइमरी हाउस होल्ड (PHH) श्रेणी के लाभार्थियों को मार्च माह में भी हर माह की तरह 35 किलोग्राम राशन नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। इस राशन में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पहले दोस्त के साथ बैठकर पी शराब- फिर उसकी ही बेटी से की नीचता, हुआ अरेस्ट
चावल पूरी तरह मुफ्त
इस 35 किलोग्राम राशन में प्रति परिवार 15 किलो चावल पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा शेष राशन में आटे की मात्रा निर्धारित दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलती रहेगी।
आटे की दरें पहले जैसी ही रहेंगी
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा के जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में केवल APL परिवारों को ही 11 किलो आटा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य श्रेणियों के परिवारों को 18 किलो 800 ग्राम आटा एक रुपये 20 पैसे प्रति किलो की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा, जबकि 15 किलो चावल पूरी तरह मुफ्त दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खोया एक और लाल : 22 साल की उम्र में देश के लिए शहीद, तिरंगे में लिपटी पहुंची पार्थिव देह
डिपुओं पर समय पर पहुंचाने के निर्देश
विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानों को समय पर राशन उठान और वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसी भी कार्डधारक को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने-अपने डिपुओं से राशन प्राप्त करें।
डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?
मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-
- मलका दाल
- माश दाल
- चना दाल
- दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
- चीनी
- एक किलो नमक
- आटा
- चावल
