शिमला। हिमाचल में एक बार फिर मौसम अपना कहर बरसाने को तैयार है। प्रदेश में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने, भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूरी बनाने और नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
चार दिन ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए सोमवार से गुरुवार तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की मानें तो कल यानी 11 अगस्त को प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिलों में गरज.चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें : BCS शिमला से छठी के 3 छात्र लापता : नहीं मिल रहा कोई सुराग, माता-पिता की बढ़ी चिंता
इन जिलों पर बरसेगी आफत
इसी तरह से 12 अगस्त को भी उना, बिलासपुर और सिरमौर जिलों के अलग.अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के अलग.अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 अगस्त को ही सूबे के उनाए बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और शिमला जिलों के अलग.अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम से शहर आया था युवक, तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा- निकले प्राण
मौसम विभाग ने 14 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर,चंबा और सोलन जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कांगड़ा, कुल्लू,मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के अलग.अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, खासकर भूस्खलन.प्रवण और नदी.नालों के आसपास के क्षेत्रों में। साथ ही, जिला प्रशासन को बचाव दल और आपदा प्रबंधन संसाधन अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की फैक्ट्री से 4 करोड़ कैप्सूल गायब- नशा तस्करों पर शक, 6 राज्यों तक फैला है नेटवर्क
अब तक का नुकसान और जनहानि
मॉनसून की शुरुआत 20 जून से अब तक हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं ने 1,988 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।
- कुल मौतें: 219
- वर्षाजनित घटनाओं (भूस्खलन, बाढ़, मकान गिरना आदि) से 112 मौतें।
- सड़क दुर्घटनाओं में 107 मौतें।
- लापता लोग: 37
- घायल: 315
- पशु हानि: 876 पशुओं की मौत, जिनमें 25,700 से अधिक मुर्गियां शामिल।
- बुनियादी ढांचे पर असर
भारी बारिश के चलते सड़कों, बिजली और पानी की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। रविवार तक - सड़कें बंद: 360
- केवल मंडी जिले में 214 मार्ग बंद।
- कुल्लू में 92 मार्ग बंद।
- बिजली आपूर्ति: 145 ट्रांसफार्मर ठप।
- जलापूर्ति योजनाएं: 520 प्रभावित।
