शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का संशोधित परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें छात्रों के लिए राहत की खबर सामने आई है। नए आंकड़ों के अनुसार, परिणाम में कुल पास प्रतिशत में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले यह दर 83.16 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 88.64 फीसदी हो गई है।

पास विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या

इस संशोधित परिणाम का सबसे बड़ा असर यह रहा कि अतिरिक्त 5724 छात्र अब पास की श्रेणी में आ गए हैं। पहले कुल 71,591 विद्यार्थी सफल घोषित हुए थे, जबकि संशोधन के बाद यह संख्या बढ़कर 76,315 हो गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों के हित में बोले CM सुक्खू, PM मोदी से तुर्की सेब पर सख्ती की मांग

अब बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नए परिणाम ही अंतिम माने जाएंगे और इसके आधार पर छात्रों को आगे की शैक्षणिक योजनाओं को तय करने की सलाह दी गई है।

हजारों छात्रों को मिली राहत

परीक्षा परिणाम में इस बदलाव से हजारों छात्रों और उनके परिवारों को राहत मिली है, जो पहले अंकों को लेकर असमंजस में थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम हुआ कूल-कूल, तेज तूफान का अलर्ट जारी; कई जिलों में जमकर बरसे ओले

बोर्ड द्वारा संशोधित नतीजे जारी करने के पीछे तकनीकी पुनःमूल्यांकन और संभावित त्रुटियों की समीक्षा मुख्य कारण मानी जा रही है। यह निर्णय छात्रों के भविष्य और न्यायपूर्ण मूल्यांकन को ध्यान में रखकर लिया गया है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

विद्यार्थी अपना संशोधित परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर क्लिक करके देख सकते हैं। विद्यार्थी यह संशोधित परिणाम अपना रोल नंबर एंटर कर देख सकते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें