शिमला। पशु मित्र योजना के तहत हिमाचल में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने फिलहाल 500 पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी किए हैं। वहीं पशुपालन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां 15 फरवरी से पहले पूरी कर ली जाएं।
4 घंटों के काम के लिए 5000 रुपये
गौरतलब है कि पशु मित्रों को दिन में सिर्फ 4 घंटे काम करने के बदले 5000 की सैलरी दी जाएगी और इस नौकरी में कभी भी उनका तबादला नहीं होगा। 14 अगस्त को अधिसूचित पशु मित्र नीति-2025 के तहत पशु मित्रों की नियुक्ति मल्टी-टास्क वर्कर के रूप में की जानी है।
यह भी पढ़ें: संजौली केस में HC का आदेश- नीचे की मंजिल अभी छोड़ दो, ऊपर का हिस्सा तोड़ दो..
पशु मित्र के लिए क्या है योग्यता ?
- हिमाचल के किसी स्कूल/संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए
- बोनाफाइड हिमाचली के लिए प्रदेश से 10वीं पास की शर्त लागू नहीं होगी
- संबंधित ग्राम पंचायत या नगर निकाय का निवासी होना अनिवार्य
- हिमाचल की रीति-रिवाज, बोलियों और तौर-तरीकों का ज्ञान होना चाहिए
- आवेदन की अंतिम तिथि तक 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए
क्या होंगी जिम्मेदारियां ?
- पशु चिकित्सालयों और पशुधन फार्मों में काम करना होगा
- 14, 26 और 35 लीटर क्षमता वाले तरल नाइट्रोजन के कंटेनर उठाने पड़ेंगे
- गाय, भैंस, घोड़े, खच्चर जैसे बड़े पशुओं को संभालना होगा
- गर्भावस्था राशन योजना के तहत चारे की बोरियां उठाकर लाभार्थियों तक पहुंचानी होंगी
- इसके लिए 25 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 1 मिनट में तय करनी होगी
- पशु मित्र घर-घर जाकर पशुओं की जांच करेंगे व प्राथमिक उपचार देंगे
- टीकाकरण करेंगे और किसानों को पशुओं की देखभाल के बारे में सिखाएंगे
यह भी पढ़ें: 31 जनवरी तक होंगे पंचायत चुनाव? सुक्खू सरकार की ना के बावजूद तैयारियां तेज
चयन प्रक्रिया पर रहेगी नजर
- योजना में पशु मित्र नियुक्ति समिति गठित
- उपमंडल अधिकारी या उनके प्रतिनिधि होंगे अध्यक्ष
- वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी सदस्य सचिव और संबंधित पशु चिकित्सक सदस्य होंगे
- ये समिति पशु मित्रों की चयन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर नजर रखेगी
फीके पड़े पक्की नौकरी के वादे
हालांकि सुक्खू सरकार ने जो पक्की नौकरी के वादा किए थे वो धरातल पर नजर नहीं आ रहे। सरकार सभी विभागों में ऑउटसोर्स आधार पर नौकरियां दे रही है और सैलरी 5 से 10 हजार रुपये तक दी जा रही है।
