शिमला। हमारे देश में गोल्ड का बहुत क्रेज है। हमारे समाज में सोने के गहने खरीदना इन्वेस्टमेंट तो है ही लेकिन ये परंपरा भी है। शादी हो या कोई त्योहार हमारे यहां हर अवसर पर सोना खरीदा जाता है। हालांकि कम ही लोग ये जानते हैं कि घर में कितना सोना रखने की इजाजत है।
सभी के लिए सीमा तय
आयकर विभाग ने घर पर सोना रखने की सीमा तय कर रखी है। शादीशुदा महिलाओं को 500 ग्राम तक सोना रखने की इजाजत है। वहीं जो महिलाएं सिंगल हैं वो 250 ग्राम तक का सोना रख सकती हैं। वहीं पुरुषों 100 ग्राम तक सोना अपने पास रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : महिला पुलिस अफसर ने कांस्टेबल को जड़े थप्पड़, धक्के दे थाने से फेंका बाहर
नहीं हो सकती कार्रवाई
अगर आप इस सीमा में सोना अपने घर पर रखते हैं तो आप पर कोई लीगल कार्रवाई नहीं हो सकती। हालांकि अगर आपके पास इससे ज्यादा सोना है लेकिन आप उसके लिए बिल या इनकम टैक्स रिटर्न में डिक्लेरेशन दिखा देते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।
प्रूफ के साथ रखें गोल्ड
गौरतलब है कि ये लीमिट सिर्फ उस गोल्ड पर लागू है जिसके पास डॉक्यूमेंट ना हों। वहीं अगर आपके पास गोल्ड के प्रूफ हैं तो आप ज्यादा मात्रा में भी सोना घर पर रख सकते हैं और उसपर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : मां-बेटे का नहीं मिला कोई सुराग, पांच दिन पहले सतलुज में गिर गई थी कार
IT विभाग लेगा एक्शन
अगर आपके फिक्स्ड लीमिट से ज्यादा सोना है और आपके पास उसके प्रॉपर बिल नहीं हैं या आप उसके लीगल सोर्स साबित नहीं कर पाते तो आयकर विभाग आप पर एक्शन ले सकता है। रेड के दौरान भी एक्स्ट्रा गोल्ड जब्त किया जाता है।
बिल्कुल ना भूलें बिल लेना
वहीं अगर इनकम टैक्स रिटर्न में डिक्लेयर किए हए एसेट्स और घर में मिला गोल्ड मैच नहीं करता तो भी जांच शुरू हो सकती है। ऐसे में जब भी सोना खरीदें तो ऑथेंटिक बिल जरूर लें। इस बिल की वजह से आप पर कानूनी कार्रवाई से बच जाएंगे।
