शिमला। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में लोगों के पास निवेश के ज्यादा साधन नहीं हैं। लोगों को ना तो ये जानकारी होती है कि पैसे को इन्वेस्ट कर पैसा कैसे कमाया जाता है, ना ही उन्हें इन चीजों पर विश्वास होता है।
कम से कम पैसों में लाखों का लाभ
ऐसे में LIC में निवेश करना लोगों को आसान लगता है। LIC की एक ऐसी ही एक आसान योजना है जिसमें कम से कम पैसे लगाकर लाखों का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें सेविंग्स तो होगी ही बल्कि फाइनेंशियल सिक्योरिटी भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ED की बड़ी कार्रवाई : सरकारी अधिकारी की 1.84 करोड़ की संपति कुर्क, जानें मामला
हर महीने देने होंगे सिर्फ ₹2,220
इस स्कीम के तहत आपको बोनस भी मिलेगा। साथ ही योजना के तहत रिस्क कवर पॉलिसी अवधि के बाद भी जारी रहता है। पॉलिसी के अंतर्गत आपको सिर्फ 74 रुपये रोजाना देने होंगे। यानी महीने में सिर्फ 2,220 रुपये।
मिल सकते हैं 10 लाख से ज्यादा
LIC की इस स्कीम का नाम है- जीवन आनंद पॉलिसी - जो आपके जीवन को आनंद से भर देगी। आपके निवेश किए गए पैसों के बदले आपको 10 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं 21 साल पूरे होने पर 10 लाख से ज्यादा भी मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी स्कूलों के पास खोली TOBACCO की दुकान, तो प्रिंसिपल काटेंगे चालान
इसलिए पैसों पर नहीं लगेगा टैक्स
IT एक्ट की धारा-80C के तहत प्रीमियम भुगतान के लिए टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। यानी मैच्योरिटी या मृत्यु के वक्त मिलने वाली राशि पर भी कोई टैक्स नहीं देना होता है।
स्कीम के लिए क्या चीजें जरूरी ?
- स्कीम लेने के लिए उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए
- कम से कम 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लेना जरूरी है
- योजना के तहत सम एश्योर्ड की कोई अधिकतम सीमा नहीं है
- मतलब आप जितना चाहें, उतने तक सम एश्योर्ड ले सकते हैं
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जमीन के लिए मां-बेटे ने पड़ोसी की कर दी ह*त्या, उजाड़ दिया हंसता खेलता परिवार
ऑनलाइन खरीद सकते हैं पॉलिसी
पॉलिसी की अवधि 15 से 35 साल है। LIC की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी को आप ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते है। पॉलिसी के लिए सालाना, 6 माह में, तीन माह और मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।
