शिमला। देश के साथ-साथ प्रदेश में भी GST की नई दरें 22 सितंबर से लागू होने वाली हैं। 22 तारीख से चीजें नए प्राइस के हिसाब से मिलेंगी। गौरतलब है कि 3 सितंबर 2025 को GST काउंसिल की बैठक में एक जरूरी फैसला लिया गया था। इसके मुताबिक अब देश में GST की चार दरें नहीं होंगी बल्कि सिर्फ दो दरें ही रहेंगी जो हैं 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। इससे पहले 5, 12, 18, 28 प्रतिशत की दरें थीं।

सामान हो रहा है सस्ता

केंद्र सरकार के फैसले के चलते बहुत सारी चीजें सस्ती हो जाएंगी। इसमें तेल, साबुन, शैंपू, दूध, मक्खन, घी, टीवी फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि चीजें शामिल हैं। ये सारी चीजें 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी लेकिन अगर दुकानदार आपको पुराने रेट पर सामान दे तो क्या। गौरतलब है कि आपके पास शिकायत करने का कानूनी अधिकार है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के आपदा पीड़ितों को केंद्र की मोदी सरकर ने दी बड़ी राहत, की ये बड़ी घोषणा

1. राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन

आपके पास सबसे पहले National Consumer Helpline (NCH) की सुविधा है। इसपर आप आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। टोल फ्री नंबर 1800-11-4000 या 1915 पर कॉल कर आप अपनी परेशानी बता सकते हैं। WhatsApp नंबर 8800001915 पर भी आप शिकायत कर सकते हैं। 

2. वेबसाइट पर दर्ज करें शिकायत

NCH की आधिकारिक वेबसाइट https://consumerhelpline.gov.in/public/ पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले साइन अप करें, फिर लॉग इन करें। इसके बाद Register Grievance पर क्लिक करें। फिर यहां शिकायत की पूरी जानकारी दें, डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर सकते हैं और फिर शिकायत सबमिट कर दीजिए।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चार युवकों के पास मिला लाखों के चिट्टा, पंजाब से सप्लाई लेकर आए थे दो यार

3. मोबाइल ऐप पर शिकायत

NCH की मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। यहां भी आपको रजिस्टर करना है, लॉग इन करना है और शिकायत सबमिट कर देनी है। उमंग ऐप के जरिए भी शिकायत की जा सकती है। ऐप में जाकर कन्जयूमर कंपलेंट का ऑप्शन चुनें और शिकायत दर्ज करवाएं।

कंपनी को जाती है शिकायत

आप जब शिकायत करते हैं तो NCH इस शिकायत को कंपनी या दुकानदार को भेजता है। फिर कंपनी को शिकायत का जवाब देना होता है। अगर जवाब नहीं दिया जाता तो आप कंज्यूमर फोरम में जा सकते हैं।

कंज्यूमर फोरम में शिकायत

अब आपको कंपनी या दुकानदार के शहर में शिकायत नहीं करवानी पड़ेगी। आप अपने शहर या राज्य के किसी भी कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। फोरम की जानकारी आपको https://consumerhelpline.gov.in/public/ के फोरम्स सेक्शन में मिल जाएगी। फिर आप शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।