कांगड़ा। देवभूमि कहे जाने वाला हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। हिमाचल के लोगों ने आज भी अपनी पुरानी परपंराओं को जीवित रखा है। हिमाचल की पहचान यहां के मेलों और त्यौहारों से होती है। हिमाचल प्रदेश में हर साल कई मेले और त्यौहार होते हैं। हालांकि समय के साथ साथ अब मेलों का स्वरूप भी बदल रहा है।
अब इन मेलों में दंगल का आयोजन भी होने लगा है। जिसमें जीतने वाले पहलवानों को इनाम बांटे जाते हैं। ऐसा ही एक मेला हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी होता है। इस मेले में आयोजित होने वाले महादंगल में लाखों के इनाम बांटे जाते हैं। इतना ही नहीं दंगल में जीतने वाले पहलवानों को ट्रैक्टर, कारें, बुलेट, बाइकों सहित लाखों का अन्य सामान भी दिया जाता है।
कहां होता है यह महादंगल
यह मेला और उसमें होने वाला महादंगल कांगड़ा जिला के पुलिस जिला नूरपुर के तहत आते जसूर में होता है। यहां के प्रसिद्ध श्री बाबा क्यालू महाराज गंगथ महादंगल हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के भी कई नामी पहलवान अपने जौहर दिखाने पहुंचते हैं। दंगल में जीतने वालों को एक ट्रैक्टर, दो कारें, एक बुलेट, 11 बाइकें और सैकड़ों बलटोहियां, पीतल की गागरें और लाखों रुपए के नकद इनाम दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में इन पूर्व MLA की बंद होगी पेंशन, भत्ते; जो अब तक ली है-उसकी भी होगी रिकवरी
कब होगा यह महादंगल
गगंथ का यह महादंगल हर साल दो से पांच जून तक आयोजित होता है। 2 जून को बाबाजी की विशाल शोभायात्रा के साथ कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज होगा। पहले दिन हिमाचल केसरी के खिताब के लिए हिमाचल के पहलवानों की कुश्तियां होंगी। इसमें बड़ी माली में इनाम के रूप में विजेता को बुलेट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज़ तूफान और ओलावृष्टि का खतरा- ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कब खिलेगी धूप
महिला पहलवानों को इनाम में मिलेगी कार, बाइक
3 जून को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला वर्ग की कुश्तियां करवाई जाएंगी। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती का प्रदर्शन कर चुकी महिला पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। महिला कुश्ती में विजेता को पहली बड़ी माली में आल्टो कार और दूसरी बड़ी माली में बाइक इनाम के रूप में दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : डिप्टी CM के FB पोस्ट से हिमाचल में भूचाल- कौन कर रहा साजिश? जानें पांच कारण
गंगथ केसरी के खिताब में मिलेगा ट्रैक्टर और कार
इसी तरह से 4 जून को खुला दंगल आयोजित होगा। जिसमें हिमाचल और बाहरी राज्यों के पहलवान अपनी कुश्ती का जौहर दिखाएंगे। इसमें नकद राशि के साथ पीतल के बर्तन इनाम में दिए जाएंगे। महादंगल के आखिरी दिन 5 जून को गंगथ केसरी के खिताब का दंगल होगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके देश.विदेश के पहलवान भाग लेंगे। गंगथ केसरी के खिताब में इनाम के तौर पर बड़ी माली में इनाम के रूप में ट्रैक्टर और एक कार दिए जाएंगे। इसके अलावा 251 बलटोहियां, 751 गागरें और नकद इनाम भी दिए जाएंगे।
