धर्मशाला। देश के सबसे खूबसूरत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीन मैच होने जा रहे हैं। पहला मैच 4 मई को खेला जाएगा। जिसकी टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस सब के बीच अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है। क्रिकेट प्रेमियों को धर्मशाला में होने वाले 11 मई के मैच की टिकटें महंगे दामों में मिलेंगी।
एक मैच के महंगे मिल सकते हैं टिकट
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। लेकिन इस मैच के टिकट लोगों को महंगे दामों पर मिलेंगे। इस मैच का सबसे सस्ते टिकट के दाम 1500 रुपए तक हो सकते हैं। इसके अलावा 3500 और छह हजार वाले टिकटों के दाम भी बढ़ने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा BSF जवान
धर्मशाला में होंगे तीन मैच
बता दें कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चार, आठ और 11 मई को तीन आईपीएल के मैच होंगे। फ्रेंचाइजी ने 4 मई को होने वाले मैच के टिकटों ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी थी। इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 1200 रुपए रखी गई थी। वहीं 1500, 3500 और 6 हजार रुपए के टिकट भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना पर हिमाचल में जबरदस्त प्रदर्शन, कांग्रेस ने स्थगित की रैली- बाजार बंद, लोगों में रोष
दो मैचों की टिकटों में नहीं हुआ है बदलाव
इसी तरह से आठ मई को खेले जाने वाले मैच की टिकटों के दाम भी लगभग यही रहने वाले हैं। लेकिन 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को टिकट के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है। फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है। इस मैच का सबसे सस्ता टिकट ही लोगों को 1500 रुपए में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेशर्म टीचर की करतूत, छात्रा से स्कूल में की छेड़छाड़- फोन पर भेजे गंदे मैसेज
जानकारी देते हुए एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि टिकटों के दाम कम और अधिक करने का अधिकार फ्रेंचाइजी का होता है। इसमें एचपीसीए का हस्तक्षेप नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि एचपीसीए ने धर्मशाला में होने वाले तीनों मैचों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
