कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। HPCA द्वारा प्रदेश के युवाओं को क्रिकेट से जुड़े कुछ कोर्स सिखाने का निर्णय लिया गया है।। इच्छुक उम्मीवार 15 जुलाई, मंगलवार तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी
HPCA ने अंपायर, स्कोरर, रेफरी और ट्रेनर के लेवल-ओ कोर्स आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कोर्स खास तौर पर मानसून सीजन के दौरान करवाया जाएगा- जब राज्य में क्रिकेट टूर्नामेंट अस्थायी रूप से स्थगित रहते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति अरेस्ट, स्टूडेंट्स के नाम से भेजे थे e-mail
HPCA करवाएगा कोर्स
HPCA ने स्पष्ट किया है कि इन कोर्सों के लिए आवेदन करने वाले सभी व्यक्तियों के पास हिमाचली निवासी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कोर्सों के लिए पात्रता मानदंड
- अंपायर लेवल-ओ कोर्स
उम्मीदवार की क्रिकेट पृष्ठभूमि होना जरूरी है।
शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
उम्र : 45 वर्ष से कम
यह भी पढ़ें : आपदा की घड़ी में सीएम सुक्खू का जज्बा, बाढ़ पीड़ितों संग राहत शिविर में बिताई रात
- स्कोरर लेवल-ओ कोर्स
क्रिकेट से जुड़ा कुछ अनुभव आवश्यक है।
उम्र : 45 वर्ष से कम
-
मैच रेफरी कोर्स
- उम्मीदवार को राष्ट्रीय, राज्य या जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने का अनुभव होना चाहिए।
- HPCA के पैनल से रिटायर अंपायर भी इसके लिए पात्र माने गए हैं।
- स्नातक पास उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
- कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य है।
- उम्र : 55 वर्ष से कम
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने भेजा हिमाचल सरकार को नोटिस: जानें किस बात पर मांगा है जवाब
- ट्रेनर कोर्स
बी.पी.एड (Bachelor of Physical Education) डिग्री अनिवार्य है।
उम्मीदवार को क्रिकेट से जुड़ा अनुभव होना चाहिए।
उम्र : 45 वर्ष
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बिना बताए कहीं चला गया दीपांशु, नहीं लौटा घर- दो दिन से तलाश में भटक रहे परिजन
HPCA के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि यह कोर्स न केवल खेल से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें राज्य में क्रिकेट गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ने में भी मदद करेगा। इस पहल से प्रदेश के भीतर प्रशिक्षित अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी, जो आगामी टूर्नामेंटों में अहम भूमिका निभाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं- https://www.hpcricket.org/
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
आवेदन HPCA के कार्यालय में मेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन भेजना अनिवार्य है।
यह पहल न केवल युवाओं के लिए करियर का एक नया रास्ता खोलती है, बल्कि राज्य में क्रिकेट के प्रशासनिक ढांचे को भी मज़बूत करेगी
