सोलन। हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार और पद्मश्री पुरस्कार विजेता अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने सन्यास लेने की घोषणा की। मैच के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कबड्डी को अंतराष्ट्रीय स्तर से संन्यास लेने की घोषणा की। अजय ठाकुर ने देश भर से मिले प्यार के लिए आभार भी जताया।

युवा खिलाड़ियों को मिले मौका

अजय ठाकुर ने अपने सन्यास का कारण अपनी शारीरिक इंजरी को बताया है। उन्होंने कहा कि अब वह खेल को आगे जारी रखने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि देश में अब युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। अजय ठाकुर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से भारत का नाम और ऊंचा करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जन्मदिन पर छिन गया अदित्य का जीवन- गहरे सदमें में परिवार

अजय को मिल चुका है पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड

हिमाचल के सोलन जिला के दभोटा गांव के रहने वाले अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेडर के रूप में भारतीय कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वह भारतीय टीम के कप्तान भी रहे और अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी बस, अमृतसर से चिंतपूर्णी माथा टेकने आए थे श्रद्धालु

 

अजय ठाकुर के शानदार खेल को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और हिमाचल सरकार ने उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर कबड्डी खेल में पद्मश्री पुरस्कार लेने वाले हिमाचल के पहले खिलाड़ी हैं।

डीएसपी के पद पर दे रहे सेवाएं

अजय ठाकुर ने दभोटा स्कूल टीम की कप्तानी से अपने करियर की शुरूआत की और अपने शानदार प्रदर्शन के चलते वह भारतीय टीम के कप्तान भी बने। वर्तमान में वह हिमाचल पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात हैं और ऊना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : दवा या ज*हर… हिमाचल में बनीं हार्ट, बीपी, खांसी सहित 29 दवाएं जांच में फेल

 

अजय ठाकुर ने दभोटा में कोहिनूर स्पोर्ट्स कबड्डी अकादमी भी खोली है। जिसमें प्रदेश भर के युवाओं को अजय ठाकुर कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार और पद्मश्री अजय ठाकुर की शादी सोलन जिला के नालागढ़ की रहने वाली कबड्डी खिलाड़ी संदीप राणा से हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में अंगीठी जला सोए थे बाप-बेटे, दोनों ने एक साथ त्यागे प्राण

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में की सन्यास की घोषणा

बता दें कि अजय ठाकुर मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया सरकार द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कप्तान के रूप में खेल रहे थे। शनिवार को मैच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी संन्यास की घोषणा की। उनकी इस घोषणा के बाद खेल जगत से जुड़े लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग बोले-कांग्रेस सरकार में ईमानदार अधिकारियों की कद्र नहीं, लंबी छुट्टी पर भेज रही

अंतरराष्ट्रीय मेडलों की सूची

  • वर्ष 2007-एशियन इंडोर गेम्स-गोल्ड
  • वर्ष 2013-एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स- गोल्ड
  • वर्ष 2014-एशियन गेम्स-गोल्ड
  • वर्ष 2016-कबड्डी विश्व कप-गोल्ड
  • वर्ष 2017-एशियन कबड्डी चैंपियनशिप-गोल्ड
  • वर्ष 2018-कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट-गोल्ड
  • वर्ष 2018-एशियन गेम्स-कांस्य पदक

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें