सुंदरनगर (मंडी)। कहते हैं कि अगर आपमें प्रतिभा है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इस बात को प्रदेश के कई युवाओं से सच भी कर दिखाया है। आज हिमाचल के कई युवा देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसा ही एक शख्स अब विदेशी धरती पर हिमाचल का नाम चमकाने जा रहा है। हम बात कर रहे हैं मंडी जिला के रहने वाले खिलाड़ी संजय नायक की।

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा हिमाचल का संजय

संजय नायक का चयन अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संजय विदेशी धरती पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर की भौर पंचायत का खिलाड़ी संजय मलेशिया के कुआलालंपुर में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएगा। कुआलालंपुर में 2 से 4 नवंबर के बीच होने वाली ईस्ट एशिया डोज बॉल प्रतियोगिता में संजय नायक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 4 छात्रों को मिला सालाना 50 लाख का पैकेज- गूगल से आया नौकरी का ऑफर

संजय से पहले अर्पित निभा चुके हैं यह जिम्मेदारी

बता दें कि संजय कुमार दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका चयन भारतीय टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पहले सुंदरनगर के ही अर्पित चौहान भी विदेशी धरती पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संजय के इस चयन से ना सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

 

यह भी पढ़ें : अब इस तिथि से मिलेंगे महिलाओं को 1500 रुपए, सुक्खू सरकार ने जोड़ी नई शर्त; जानें

युवाओं के लिए प्रेरणा बने संजय

संजय के गांव के बुजुर्ग लोगों को कहना है कि संजय की यह उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। युवा वर्ग खेलों के प्रति आकर्षित होगा और नशे के चुंगल से बाहर निकलेगा। संजय नायक के परिजनों को भी संजय के चयन पर बधाई संदेश आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा फैसला: पहले चुकाना होगा पूरा बिजली बिल; सब्सिडी बाद में मिलेगी

क्या बोला डोज बॉल संघ

हिमाचल प्रदेश डोज बॉल संघ के चेयरमैन संजय कुमार, अध्यक्ष बृज लाल चौहान, महासचिव राम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अमित चंद अटल, सहित अन्य ने संजय नायक के चयन पर उन्हें बधाई दी है और संजय के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि संजय के अगवाई में भारतीय टीम विदेशी धरती पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और देश के लिए मेडल जीत कर लाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें