शिमला। हिमाचल में चल रहे सियासी घमासान के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल आ गई हैं। एक तरफ जहां हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष चुनने की होड़ मची हुई है। वहीं, प्रियंका के हिमाचल आने पर नेताओं की टेंशन भी बढ़ गई है।
शिमला पहुंची प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी आज दोपहर करीब एक बजे छराबड़ा अपने बंगले पर पहुंचीं। कल प्रियंका गांधी के पति रोबर्ट वाड्रा भी छराबड़ा आ सकते हैं। फिलहाल, प्रियंका गांधी अगले चार-पांच दिन के लिए यहीं छराबड़ा में रहेंगी। इस दौरान प्रियंका शिमला में कांग्रेस के कुछ नेताओं और CM सुक्खू से भी मुलाकात कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां ने बेटे को दिया नया जीवन, पहले पैदल चलकर घटाया वजन- फिर डोनेट की किडनी
क्यों हिमाचल आईं प्रियंका?
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी इस बार दिल्ली से सड़क मार्ग से शिमला के छराबड़ा आई हैं। प्रियंका का ये दौरा निजी बताया जा रहा है। अभी तक कोई सार्वजनिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी छराबड़ा में छुट्टियां बिताने आई हैं और अगले 4-5 दिन तक यहीं रहेंगी।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के शिमला पहुंचते ही एकदम से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। छराबड़ा के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। प्रियंका के घर के आसपास भी कई जवान तैनात किए गए हैं- ताकि किसी भी तरह की कोई चूक ना हो।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चार पंजाबी अरेस्ट, कार से मिली चिट्टे की खेप- बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं तार!
विवादों में रहता है बंगला
आपको बता दें कि छराबरा प्रियंका गांधी का यह बंगला पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। हाल ही में सोशल साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए शख्स ने प्रियंका गांधी के घर को अवैध बताते हुए लिखा कि इस घाटी में किसी और को घर बनाने की अनुमति नहीं है, लेकिन शाही/खास परिवार के लिए नियम कुछ और ही हैं। खैर कोई बात नहीं, मुझे यह बंगला संपत्तियां फिर से बांटने वाला प्लान (कांग्रेस के) तहत चाहिए। उम्मीद है कि इसमें प्रियंका गांधी को कोई दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान देश के लिए शहीद- आज पैतृक गांव पहुंचेगी देह, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
लोगों ने की बंगला तोड़ने की मांग
बता दें कि जब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से संबंध रखने वाली बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के मुंबई स्थित घर पर बीएमसी ने तोड़-फोड़ की थी। तब लोगों ने नाराजगी जताते हुए हिमाचल प्रदेश में स्थित प्रियंका गांधी के इस मकान को अवैध बताया और इसे तोड़ने की मांग भी की थी।
