शिमला। हरियाणा के यमुनानगर में सोमवार को थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करने पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, खासकर हिमाचल प्रदेश सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का नाम न लेते हुए कहा कि पड़ोस में विकास के सारे काम ठप पड़े हुए हैं और आम जनता परेशान हैं।
कर्नाटक और तेलंगाना का भी जिक्र
PM ने कहा कि देश के कांग्रेस शासित राज्यों में आम जनता से लगातार विश्वासघात हो रहा है। बिजली, बस किराया और दूध जैसी चीजें लगातार महंगी हो रही हैं। उन्होंने हिमाचल के अलावा कांग्रेस शासित कर्नाटक और तेलंगाना का भी उल्लेख किया। PM ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस अपने घोषणापत्र में आम लोगों से किए गए वादों को भूल गई। अब वहां जंगलों में बुलडोजर चलाकर प्रकृति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का प्लंबर 'राजा' बना करोड़पति, ड्रीम-11 ने बदल दी किस्मत
कांग्रेस मॉडल फेल
PM मोदी ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार का मॉडल पूरी तरह से फेल हो गया है। दूसरी ओर भाजपा का मॉडल लोग पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह सच्चाई पर आधारित है। क्योंकि, भाजपा जो कहती है उसे वह डंके की चोट पर पूरा करती है।
कांग्रेस में केवल कुर्सी बचाने का काम करती है। PM मोदी ने बाबा साहेब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनका सपना भारत को विकास के रास्ते पर चलाने का था और यह काम भाजपा सरकारें बखूबी कर रही हैं।
