शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह जिद्दी नहीं, उनका स्वभाव ही जुनूनी है। वह हर फैसला सोच-समझकर तथा विवेकपूर्ण ढंग से लेते हैं। जिसके बाद उनके इस बयान की चर्चा हर ओर हो रही है।

विधानसभा में हुई चर्चा

सीएम सुक्खू ने यह बात विधानसभा में चर्चा के समय कही। दरअसल, नियम 63 के तहत विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय की भूमि में से 1 हजार बीघा भूमि पर्यटन विभाग को ट्रांसफर करने के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। जिसपर सीएम सुक्खू ने जवाब देते हुए कहा कि कांगड़ा में वर्ल्ड क्लास डैस्टीनेशन बनाए जाएंगे, ताकि देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचें। सीएम ने कहै कि यह फैसला सरकार ने किया है और यह जमीन पर्यटन विभाग के नाम ट्रांसफर की जाएगी।

कुछ कड़वे घूंट भी पीने होंगे

सीएम सुक्खू ने आगे कहा कि हिमाचल की सबसे बड़ी ताकत पर्यटन है।पर्यटन को बढ़ावा देना है तो कुछ कड़वे घूंट भी पीने पड़ेंगे। इसलिए कांगड़ा जिला को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल- ‘प्यारी बहना’ योजना में सरकार ने दिया झटका, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

क्या बोले चंद्र कुमार

कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को पर्यटन विभाग को ट्रांसफर करने के प्रस्ताव पर विचार होना चाहिए। जिसके लिए हाई लेवल कमेटी बनाई जाए। उसी के बाद कोई बड़ा फैसला हो।सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 3 हजार हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर रही है।

यह घोर पाप- जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में टूरिज्म विलेज बनाने की बात सही नहीं है। यह घोर पाप है और नुक्सानदायक होगा। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट अपने आनंद को आएगा और इससे पढ़ाई का माहौल नहीं रहेगा। इसलिए कहीं और जमीन खोजी जाए। यह भी पढ़ें: शिमला विवादित मस्जिद पर आज MC कोर्ट में सुनवाई, हिंदू संगठन की नजर फैसले पर टिकी

परमार ने किया विरोध

विधायक विपिन सिंह परमार ने कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को टूरिज्म विलेज का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में ही बगौड़ा के समीप 3 हजार बीघा जमीन उपलब्ध है, जिसे सरकार पर्यटन गतिविधि पर काम कर सकती है। वहीं कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह बाली ने भी सरकार के फैसले का समर्थन किया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें