#राजनीति
March 7, 2026
13 बसें - 35 गाड़ियां, 23.64 करोड़ के ठेके: हिमाचल के राज्यसभा उम्मीदवार पर कितना पैसा ?
दो सालों में मिला 16 करोड़ का काम
शेयर करें:

कांगड़ा/शिमला। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अनुराग शर्मा द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। हलफनामे के अनुसार पिछले दो वर्षों में उन्हें करोड़ों रुपये के सरकारी ठेके मिले हैं जिससे उनकी व्यावसायिक पृष्ठभूमि और संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक हुई है।
दस्तावेजों के मुताबिक सितंबर 2024 से फरवरी 2026 के बीच हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (HPPWD) के कांगड़ा डिवीजन ने उन्हें लगभग 15.98 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य सौंपे।
विवादों और चर्चाओं के बीच अनुराग शर्मा ने स्पष्ट किया कि ठेकेदारी उनका पुश्तैनी पेशा है। उन्होंने कहा कि मैं 2003 से इस पेशे में हूं। मेरे दादा और पिता भी ठेकेदार थे। मैं एक क्लास-ए ठेकेदार हूं और मुझे सभी काम नियमों के तहत ही मिले हैं।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी शर्मा का बचाव करते हुए उन्हें सेल्फ-मेड व्यक्ति बताया और कहा कि हलफनामे में जानकारी देना उनकी ईमानदारी को दर्शाता है। कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शर्मा की रुचि केवल राजनीति और व्यवसाय तक सीमित नहीं है। वे धौलाधार क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं।