शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू हुई। आज भी सदन में कई मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष में तीखी नोक-झोंक होने के आसार हैं।
दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक
सदन में आज बैजनाथ अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद, वन मित्र, पशु मित्र और रोगी मित्र, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन की खस्तहालत जैसे मुद्दों को लेकर आज दोनों पक्षों में बहसबाजी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के BPL परिवारों को लेकर बड़ा फैसला, 50 हजार से कम है वार्षिक आय तो ही मिलेगा फायदा
BJP ने मंत्री का किया बहिष्कार
वहीं, सदन में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को लेकर मचे बवाल पर भी दोनों पक्षों में तपिश देखने को मिलेगी। BJP ने राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का बहिष्कार किया है। साथ ही सदन में भरमौर में एक अनाथ आश्रम में पढ़ने वाली लड़की के साथ हुए दुराचार का मामला भी उठाया जाएगा।
सदन में गरमाएगा ये मुद्दा
इसके अलावा, बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल बंगाल में निजी मरीन इंजीनियरिंग क्रैश कोर्स के दौरान हुई छात्र की रहस्यमयी मौत का भी मुद्दा उठाएंगे। वही, आपदा को लेकर आज भी चर्चा जारी रहेगा।
