शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल 68 सीटों में से सिर्फ 3 सीटों पर महिला विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में तो सिर्फ 1 महिला विधायक बनकर विधानसभा पहुंची थीं। बाद में उप चुनावों में दो अन्य महिलाएं जीतकर विधायक बनीं। आइए जानते हैं इन तीन महिला विधायकों के बारे में।

1. अनुराधा राणा (कांग्रेस)

2024 में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार अनुराधा राणा ने लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। यहां से 52 सालों बाद कोई महिला विधायक विधानसभा पहुंची है। उनकी ये जीत इस क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करंट लगने से महिला और जवान लड़के ने तोड़ा दम, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

युवा विधायकों में से एक राणा

राणा विधानसभा के युवा विधायकों में से एक हैं और युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। बता दें कि विधायक बनने से पहले राणा जिला परिषद सदस्य के रूप में काम कर रहीं थीं। राणा अपनी सादगी और जमीनी जुड़ाव के लिए जानी जाती हैं।

2. रीना कश्यप (BJP)

सिरमौर की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से BJP की विधायक रीना कश्यप उप चुनावों से पहले विधानसभा में एकमात्र महिला विधायक थीं। कश्यप 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की दयाल प्यारी को हराकर निर्वाचित हुई हैं। 

 

यह भी पढ़ें : सदन में गरजे अनुराग, बोले- सुक्खू सरकार ने NHM फंड में किया भ्रष्टाचार; केंद्र से मांगी जांच

दूसरी बार जीतकर बनीं विधायक

इससे पहले 2019 में हुए उप चुनावों में भी कश्यप ने जीत दर्ज की थी। ये पहली बार था जब वे विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बनीं थीं। फिर 2022 में उन्होंने इस जीत को बरकरार रखा और दोबारा जीत हासिल कर विधायक बनीं और विधानसभा में अपने क्षेत्र का नेतृत्व कर रहीं हैं।

3. कमलेश ठाकुर (कांग्रेस)

कांगड़ा की देहरा विधानसभा सीट से कमलेश ठाकुर 2024 में हुए उप चुनावों में कांग्रेस के टिकट से विधानसभा पहुंची हैं। खास बात ये है कि कमलेश ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी हैं। हिमाचल विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ है कि पति-पत्नी दोनों एक साथ विधायक बन विधानसभा में निर्वाचित हुए हों। 

 

यह भी पढ़ें : कौन होगा हिमाचल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ? सीएम सुक्खू ने कर दिया स्पष्ट, जानें

देहरा कांग्रेस को पहली बार मिला विधायक

इसी सीट से जुड़ी एक और खास बात ये है कि कांग्रेस को पहली बार इस सीट से अपना विधायक मिला है। इस नाते इस सीट से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत और भी खास हो जाती है।