शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री और कांग्रेस के तेजतर्रार नेता विक्रमादित्य सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। नगर परिषद रामपुर में पहली बार भाजपा ने जीत का परचम लहराते हुए परिषद पर कब्जा जमा लिया है।

कांग्रेस को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा

9 वार्डों वाली नगर परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 4 सीटों से संतोष करना पड़ा। रामपुर में भाजपा की यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि यह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस और विशेष रूप से वीरभद्र परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री नहीं बचा पाए अपना इलाका, टाहलीवाल में कांग्रेस को मिली हार; भाजपा जीती

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद मनाया जश्न

चुनाव के इस परिणाम ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद जश्न मनाया और इसे रामपुर की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव बताया। वहीं कांग्रेस खेमे में इस हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

क्षेत्र की राजनीति पर बड़ा असर

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रामपुर नगर परिषद में भाजपा की यह जीत आने वाले समय में क्षेत्र की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकती है। खास बात यह भी है कि पहली बार नगर परिषद में भाजपा बहुमत हासिल करने में सफल रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब जेल से बाहर नहीं आएंगे खतरनाक कैदी, जानें वजह

मनाली नगर परिषद का रिजल्ट

  • वार्ड नंबर से ठाकुर दास जीते
  • वार्ड नंबर 2 से प्रदीप गिल जीते
  • वार्ड नंबर तीन से ईशा ठाकुर जीती
  • वार्ड नंबर चार से नीलम ठाकुर जीती
  • वार्ड नंबर पांच से सीमा भारद्वाज जीती
  • वार्ड नंबर छह से चंद्रा देवी बौद्ध जीती
  • वार्ड नंबर सात से मनोज कुमार जीते

जोगेंद्रनगर के 7 वार्ड के नतीजे

  • वार्ड नंबर 1 से प्यार चन्द जीते
  • वार्ड नंबर 2 से संतोष कुमारी जीती
  • वार्ड नंबर 3 से अनिता देवी जीती
  • वार्ड नंबर 4 से शिखा जीती
  • वार्ड नंबर 5 से चन्द्र रेखा जीती
  • वार्ड नंबर 6 से गुरध्यान जीते
  • वार्ड नंबर 7 से रितु जीती।

करसोग के 7 वार्ड के रिजल्ट

  • वार्ड नंबर 1 से साइना देवी जीती
  • वार्ड नंबर 2 से उत्तम चन्द जीते
  • वार्ड नंबर 3 से बंसी लाल जीते
  • वार्ड नंबर 4 से नरेंद्र कुमार जीते
  • वार्ड नंबर 5 पूनम गुप्ता जीती
  • वार्ड नंबर 6 से किशोरी जीते
  • वार्ड नंबर 7 से चुनाव का बहिष्कार

डलहौजी में मुकाबला पहुंचा रोमांचक मोड़ पर

इसी बीच चंबा जिले की नगर परिषद डलहौजी का चुनाव परिणाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। 9 वार्डों वाली इस नगर परिषद में अब तक 8 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं और दोनों खेमों के बीच मुकाबला पूरी तरह बराबरी पर आकर टिक गया है। अब तक घोषित नतीजों में दोनों पक्षों को 4-4 वार्डों में जीत मिली है, जिससे डलहौजी की राजनीतिक तस्वीर बेहद दिलचस्प हो गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें