शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी को लेकर लंबे समय से मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और इसे हाईकमान के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, औपचारिक घोषणा की जाएगी।
66 सदस्य होंगे शामिल
पार्टी नियमों के मुताबिक राज्य कार्यकारिणी में कुल 66 सदस्य होंगे, जिनमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी, स्थायी सदस्य और अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा, विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या असीमित होगी, जिनका चयन प्रदेश अध्यक्ष के विवेक पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद की जंग तेज- इन नेताओं की बढ़ी टेंशन,दांव पर लगा भविष्य
अगले सप्ताह हो सकती है घोषणा
संभावना जताई जा रही है कि पार्टी अगले सप्ताह राज्य कार्यकारिणी की घोषणा कर सकती है। इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पहले ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें : BCS शिमला से छठी के 3 छात्र लापता : नहीं मिल रहा कोई सुराग, माता-पिता की बढ़ी चिंता
लाबिंग का अंतिम चरण
कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए नेताओं के बीच लाबिंग जोरों पर है। हाईकमान तक भेजे गए प्रारूप में बदलाव की संभावना अभी भी बनी हुई है, क्योंकि दिल्ली में हाल ही में बड़े नेताओं के बीच इस मुद्दे पर गहमागहमी देखी गई थी। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के वादे धरे के धरे : एक महीने बाद भी नहीं बना पुल- बच्चे नहीं पहुंच पा रहे स्कूल
2027 चुनाव को ध्यान में रखकर हो रहा गठन
बीजेपी हाईकमान इस कार्यकारिणी का गठन 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कर रहा है। इसी कारण जल्दबाजी न करते हुए, हर नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है।
