हमीरपुर। देशभर में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े UGC के नए फैसले ने जिस तरह छात्रों और शिक्षण संस्थानों में चिंता बढ़ाई है, वह अब अदालत और सियासत दोनों के केंद्र में आ गया है। बढ़ते विरोध और संगठनों के रोष को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए मामले पर रोक लगा दी है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिन्होंने छात्रों के हितों को लेकर सरकार का पक्ष रखा है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

UGC के नए फैसले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। कई छात्र संगठन और शिक्षण संस्थान इसे छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बता रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके बाद केंद्र सरकार पर भी इस मसले को लेकर दबाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गंदा ट्रेंड : सीक्रेट जगह पर मिलते हैं अनजान लड़का-लड़की, नशे में करते हैं ब्लाइंड फोल्ड पार्टी

छात्रों का नुकसान नहीं होने देंगे – अनुराग

हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मुद्दे को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष गंभीरता से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई है और उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि किसी भी स्थिति में छात्रों या शिक्षण संस्थानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर : खाई में गिरी ऑल्टो कार, पति-पत्नी थे सवार

समाधान जरूर निकलेगा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस विवाद का जल्द ही व्यावहारिक और संतुलित समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात को लेकर सजग है कि शिक्षा व्यवस्था में किसी तरह की अस्थिरता न आए और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।

नशा मुक्ति के लिए युवा चेंजमेकर अभियान

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘युवा चेंजमेकर अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत राजनीति, NGO या किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करने की इच्छा रखने वाले युवा वेबसाइट के माध्यम से खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। चयनित युवाओं को सरकार की ओर से एक साल की इंटर्नशिप के लिए 1 लाख 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे युवाओं को विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा और प्रदेश को स्वच्छ व नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 दिन बरसेंगे बादल : जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, विभाग ने जारी किया अलर्ट

ममता सरकार पर भी साधा निशाना

UGC और युवा अभियानों के अलावा अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 साल सत्ता में रहने के बावजूद ममता सरकार के पास जनता को बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को संरक्षण दिया और अब उन्हीं मुद्दों के सहारे राजनीति करने की कोशिश की जा रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर बेवजह सवाल खड़े कर अन्य राज्यों में भ्रम और भय फैलाया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें