#हादसा

January 30, 2026

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर : खाई में गिरी ऑल्टो कार, पति-पत्नी थे सवार

घर के पास सुनाई दी हादसे की तेज आवाज

शेयर करें:

Himachal Roads

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर रात सड़क से नीचे गिरी एक कार में सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

घर के पास सुनाई दी हादसे की तेज आवाज

पुलिस के अनुसार यह मामला स्थानीय निवासी हुकम चंद के बयान पर दर्ज किया गया है। हुकम चंद ने बताया कि 29 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे उन्हें अपने घर से लगभग 150 मीटर दूर सड़क से वाहन गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही वह अपने भाई मोती लाल के साथ तुरंत मौके की ओर दौड़े।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 दिन बरसेंगे बादल : जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, विभाग ने जारी किया अलर्ट

सड़क किनारे पड़े मिले पति-पत्नी

घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एक ऑल्टो के-10 कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में सड़क से नीचे गिरी हुई थी। कार के पास ही वाहन चालक प्यारे लाल और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

हुकम चंद ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सड़क तक लाया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

 यह भी पढ़ें : CM सुक्खू और कैबिनेट मंत्रियों का आज उपवास : रिज मैदान पर करेंगे प्रदर्शन, जानें क्या है वजह

तेज रफ्तार और लापरवाही का आरोप

शिकायतकर्ता हुकम चंद ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि यह हादसा वाहन चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही भरी ड्राइविंग के कारण हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख