शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अचानक तबीतय बिगड़ी है। जिसके कारण वह आईजीएमसी पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया है।
सुबह-सवेरे पहुंचे IGMC
बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू सुबह सवेरे ही IGMC शिमला पहुंचे। चिकित्सकों ने इस दौरान उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वे बेहतर महसूस करने लगे। यह भी पढ़ें: 10 दिनों से लापता किन्नौर DC के पिता की खोज पूरी, परिवार की टूटी आस बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। जिसके बाद करीब आठ बजे वापस अपने आवास लौट आए। सीएम सुक्खू को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।पहले भी बीमार रह चुके CM
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बीमार पड़े थे। पिछले साल 25 अक्टूबर की रात को जब उन्हें पेट में दर्द उठा था। उस समय भी उन्हें IGMC लाया गया था। जहां से वे AIIMS दिल्ली में भर्ती हुए। यह भी पढ़ें: हिमाचल : बच्चों के साथ स्कूल से लौट रहा था शिक्षक, खाई में गिर गई कारपैंक्रियाज में इन्फेक्शन
उस समय जब सीएम सुक्खू बीमार हुए थे तो उनके पेट के साथ पैंक्रियाज में भी इन्फेक्शन मिला था। हालांकि इसके बाद सीएम सुक्खू स्वस्थ होकर प्रदेश वापस लौटे थे।अब एक बार फिर सीएम सुक्खू बीमार पड़े हैं।
