शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून कहर बनकर बरसा है। बीते दो दिन कुछ जिलों में मौसम साफ रहा, लेकिन अब एक बार फिर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका जताई है।
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार के खिलाफ हिमाचल में गरजे मजदूर-किसान, 26 हजार न्यूनतम वेतन सहित रखी ये मांगे
लोगों के चेहरों में डर
आपको बता दें कि पिछले करीब 6-7 दिन से हिमाचल में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है- जो कि आपदा से घिरे हिमाचल के लिए राहत भरी खबर है। मगर अब एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे लोगों के चेहरों पर डर और चिंता नजर आ रही है।
अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश के बिल्कुल आसार नहीं है। कल और शनिवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने से सड़कों को बहाल करने में आसानी होगी और मलबा हटाने का कार्य भी बिना परेशानी के हो पाएगा।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की कंगना सहित BJP नेताओं को नसीहत, राजनीति करने से अच्छा जिम्मेदारी निभाएं
22 जगह फटा बादल
विदित रहे कि, इस मानसून सीजन में अब तक 22 जगह से बादल फटने की घटना सामने आ सचुकी है। इस दौरान जान-माल दोनों का काफी ज्यादा नुकसान हो गया। किसी ना मलबे के सैलाब में पूरा-पूरा परिवार बह गया- किसी ने अपनी जमा पूंजी, घर, दुकान सब खो दिया।
बेघर-बेसहारा हुए लोग
मानसून सीजन को आए हुए अभी महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन इस मानसून ने लोगों की दुनिया उजाड़ दी है। कई लोगों को बेघर और बेसहारा कर दिया है। लोगों के पास आंसुओं के सिवा कुछ नहीं बचा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जेपी नड्डा ने आपदा पीड़ितों से की मुलाकात, विशेष राहत पैकेज पर कही बड़ी बात
85 लोगों की मौत
इस मानसून सीजन में अब तक 85 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि, 34 लोग अभी भी मलबे में दफन है। लापता लोगों के परिजनों मलबे में अपनों को ढूंढ रहे हैं। इस आपदा में 431 मकान, 877 गौशालांएं और कई उद्योग पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा तबाही मंडी जिले में हुई है। वहां लोग सड़कों पर खाना खाने को मजबूर हो गए हैं।
