शिमला। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर भारतीय मीडिया की कुछ रिपोर्टों पर दुबई में रह रहीं हिमाचल की बेटी उमा शुरटा ने सवाल उठाए हैं। उमा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा कि दुबई में भारी बमबारी और अफरा-तफरी दिखाए जाने वाले दृश्य “जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।
दुबई से हिमाचल की बेटी का बड़ा दावा
उनके मुताबिक, शहर में जनजीवन सामान्य है और लोगों को अपुष्ट खबरों से घबराने की जरूरत नहीं है। उमा का कहना है कि कुछ भारतीय चैनल और सोशल मीडिया पेज युद्ध की खबरों को सनसनीखेज तरीके से दिखा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बेरंग हुई होली : हिमाचल में 24 वर्षीय युवक की मौ.त- ब्यास नदी में डूबा था, एक दिन बाद मिला
TRP के लिए बढ़ा-चढ़ाकर खबरें दिखा रहा मीडिया
उन्होंने अपील की कि दर्शक किसी भी वीडियो या दावे पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि करें। उमा के शब्दों में, “यहां रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य है- मेट्रो सेवाएं चल रही हैं, दफ्तर खुले हैं और बाजारों में रौनक है।”
यहां सब सुरक्षित है
2 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे उमा ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह इवनिंग योग सेशन के लिए जाती नजर आईं। उन्होंने बताया कि मौसम सुहावना है, हल्की ठंडी हवा चल रही है और शहर में कहीं भी दहशत जैसा माहौल नहीं है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे कई दृश्य पुराने या संदर्भ से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 7 मार्च से करवट लेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी- सूखे से मिलेगी राहत
दुबई में नहीं गिरी मिसाइल
उमा ने यह भी स्वीकार किया कि कभी-कभी इंटरसेप्टर कार्रवाई के दौरान ऊपर आसमान में हल्का धुआं या मलबा दिखाई दे सकता है। मगर उनके मुताबिक, इसे दुबई पर मिसाइल गिरने” के रूप में पेश करना गलत है। उन्होंने साफ कहा कि अब तक दुबई में कोई मिसाइल नहीं गिरी है।
परिजनों की चिंता और वीडियो कॉल
भ्रामक खबरों के कारण भारत में बैठे परिजन चिंतित हैं। उमा बताती हैं कि उनके माता-पिता लगातार फोन कर हालचाल पूछते हैं। वह उन्हें व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए शहर की वास्तविक स्थिति दिखाती हैं और आश्वस्त करती हैं कि सब ठीक है। बातचीत के कुछ अंश उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किए, ताकि अन्य परिवारों की चिंता कम हो सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ये कैसी मां... आधी रात में व्यक्ति को सौंपी अपनी 14 वर्षीय बेटी, आंखों के सामने करवाई नीचता
चौपाल की बेटी, दुबई में योग टीचर
उमा शुरटा शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह दुबई, यूएई में योग टीचर के रूप में कार्यरत हैं। वह सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता से जुड़े वीडियो भी साझा करती रहती हैं और कहती हैं कि संकट के समय जिम्मेदार सूचना साझा करना सबसे जरूरी है।
खाड़ी देशों में हजारों हिमाचली
जानकारी के अनुसार, दुबई सहित खाड़ी देशों में हिमाचल प्रदेश के 25 हजार से अधिक लोग कामकाज के सिलसिले में रह रहे हैं। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों से इन परिवारों में स्वाभाविक चिंता है। उमा का संदेश है कि घबराहट फैलाने से बेहतर है भरोसेमंद स्रोतों से जानकारी लें और अपुष्ट वीडियो आगे न बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक के मौके पर मौ*त; गुरुद्वारे से माथा टेक लौट रहे थे घर
सोशल मीडिया पर छीड़ी बहस
उमा के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है एक तरफ युद्ध कवरेज की विश्वसनीयता पर सवाल, तो दूसरी तरफ प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा को लेकर आशंकाएं। फिलहाल, दुबई से सामने आ रहे उनके वीडियो यही संकेत देते हैं कि शहर में दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से जारी हैं।
