#हादसा

March 2, 2026

हिमाचल: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक के मौके पर मौ*त; गुरुद्वारे से माथा टेक लौट रहे थे घर

गुरुद्वारे से लौट रहे थे घर 

शेयर करें:

Road Accident

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर जिला से सामने आया है, जहां एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन का है। यहां पर नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा गरामोडा मोड़ के पास हुआ, जहां एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक अपनी लेन से निकलकर सामने वाली लेन में चली गई और उसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देव कमरूनाग की यात्रा- भक्तों के घर पहुंच रहे, अब तक 120 परिवार कर चुके मेहमाननवाजी

गुरुद्वारे से लौट रहे थे घर 

बचा दें कि दोनों युवक श्रद्धालु थे और किरतपुर साहिब से गुरुद्वारा मणिकरण साहिब माथा टेकने जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही वे गरामोडा मोड़ के पास पहुंचे, बाइक का संतुलन बिगड़ गया। मोड़ होने की वजह से बाइक अचानक बेकाबू हुई और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी।

एक की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गो.लीकांड : युवक पर किए 20 राउंड फायर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

पोस्टमार्टम के लिए भेज शव 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की  चालकों से अपील

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे विशेष रूप से मोड़ों पर सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख