शिमला। हिमाचल प्रदेश में HIV संक्रमण का खतरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसमें सबसे चिंताजनक बात यह है कि, महिलाओं की तुलना में पुरुष इस घातक वायरस की चपेट में दोगुनी दर से आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट ने इस हालत की गंभीरता को साफ कर दिया है।
कांगड़ा में सबसे अधिक मामले
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में 6,490 लोग HIV के साथ जी रहे है। जिनमें कांगड़ा जिला सबसे ऊपर है, जहां 1,722 मामले दर्ज किए गए है। रिपोर्ट के मुताबिक 31 से 45 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे अधिक संक्रमण पाया गया है, जो कुल मामलों का 48.7% है।
यह भी पढ़ें: शिमला के जाखू मंदिर में चांदी से होगी नक्काशी : एक ही दानी उठाएगा करोड़ों का खर्चा
हिमाचल में पहला HIV का केस 1990 के दशक में हमीरपुर में मिला था। तब से अब तक स्वास्थ्य विभाग कई जागरूकता अभियान चला चका है , लेकिन कम टेस्टिंग के कारण संक्रमण की वास्तविक स्थिति का सही अंदाजा नहीं लग पाया है। विभाग ने अब नियमित जांच बढ़ने और जागरूकता को तेज करने के लिए योजना बनाई है।
सुई से नशा लेने से बढ़ रहे मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इंजेक्शन से नशा करने की बढ़ती आदत भी HIV हेपेटाइटिस बी-सी के मामलों में तेजी की बड़ी वजह है। एक ही सुई का कई लोगों द्वारा उपयोग संक्रमण फैलाने का मुख्य कारण बन रहा है।
यह भी पढ़ें: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान- चिट्टा माफियों की सूचना देने पर मिलेगा 10 लाख तक का इनाम
उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश सूद ने बताया कि, आने वाले दिनों में स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोग संक्रमण और बचाव के तरीकों के बारे में जान सकें।
HIV संक्रमण की ताजा रिपोर्ट
- सबसे ज्यादा संक्रमण 31 से 45 वर्ष के बीच पाया गया है।
- कुल 3,159 लोग संक्रमित, जो कुल मामलों का लगभग 49% है।
- 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग दूसरा सबसे प्रभावित समूह है।
- 1,469 मामले, यानी 22.6% संक्रमण इसी समूह में।
- 46 से 60 वर्ष के समूह में 1,378 लोग संक्रमित, यानी 21.2%।
- बच्चों (0–15 वर्ष) में भी संक्रमण दर्ज: 315 मामले, लगभग 4.9%।
- 61 से 75 वर्ष आयु वर्ग में 169 मामले, यानी 2.6%।
यह भी पढ़ें: केंद्र ने पकड़ी हिमाचल की चोरी- बहुत ही बड़ा राशन घोटाला हुआ, अब जांच होगी
लिंग के आधार पर जारी आंकड़े
- पुरुषों में 3,613 मामले
- महिलाओं में 2,872 मामले
- अन्य- 5 मामले
- कुल 6,490 लोग HIV के साथ जी रहे हैं।
नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें
