चंबा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है और इस बार मुद्दा चिकित्सा विज्ञान से जुड़ा है। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू के एक बयान के बाद अब डॉ. जनक राज ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
पुरुषों में भी होती है बच्चेदानी
चंबा के भरमौर से विधायक डॉ. जनक राज ने सोशल मीडिया के माध्यम से CM सुक्खू के बयान का जवाब देते हुए कहा कि पुरुषों में बच्चेदानी होना पूरी तरह असंभव नहीं है। उन्होंने इसे चिकित्सा विज्ञान का हिस्सा बताते हुए कहा कि दुनिया में ऐसे दुर्लभ मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए इसे हैरानी की नजर से नहीं देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आज जारी हो सकता है शेड्यूल, कई पंचायतों पर होगी धनवर्षा
कई ऐसे आसामन्य केस दर्ज
डॉ. जनक राज के अनुसार, मेडिकल साइंस में कई ऐसे असामान्य केस दर्ज हैं- जहां पुरुषों के शरीर में महिला अंगों जैसी संरचनाएं पाई गईं। उन्होंने दावा किया कि दुनिया भर में सैकड़ों मामलों में इस तरह की स्थितियां रिपोर्ट हो चुकी हैं।
मैंने खुद एक ऑपरेशन में देखा है
उन्होंने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टर बनने के दौरान एक ऑपरेशन में उन्होंने खुद पुरुष के शरीर में बच्चेदानी जैसी संरचना देखी थी। जिसने उस समय पूरी टीम को चौंका दिया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, मुंबई कनेक्शन आया सामने- दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञान में ऐसे कई उदाहरण
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे कुछ लोगों का दिल दाहिनी ओर पाया जाता है- वैसे ही शरीर में कई दुर्लभ जैविक भिन्नताएं हो सकती हैं। उनके मुताबिक, चिकित्सा विज्ञान में ऐसे उदाहरण असंभव नहीं माने जाते।
लोगों को नहीं मिल रहा मुफ्त इलाज
हालांकि, इस बयान के साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर राजनीतिक हमला भी बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के समय में लोगों को इलाज के लिए अपनी जेब से भारी खर्च करना पड़ रहा है। जबकि पहले कई सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध थीं। उन्होंने हिमकेयर योजना को लेकर भी सवाल उठाए और इसे जनता के साथ धोखा करार दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस में नया फॉर्मूला लागू- काम न करने पर छोड़नी होगी कुर्सी, कई नेताओं पर मंडराया संकट
मुद्दे से गरमाई सियासत
यह मुद्दा अब सिर्फ मेडिकल साइंस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है। जहां एक ओर दुर्लभ चिकित्सीय मामलों का हवाला दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर इसे सरकार की नीतियों और दावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
