#विविध

June 5, 2026

हिमाचल के IAS पर PM मोदी ने फिर जताया भरोसा- तीसरी बार PMO में एडवाइजर बनें तरुण कपूर

हिमाचल में सोलर मेन के नाम से जाने जाते है तरुण

शेयर करें:

PM Narendra Modi

नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर राज्य के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर पर भरोसा जताया है। जिसके चलते केंद्र सरकार ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO में सलाहकार के पद पर नियुक्त किया है। केंद्रीय कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार वह अब 10 जून 2027 तक इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

हिमाचल में सोलर मेन के नाम से जाने जाते है तरुण

दरअसल, तरुण कपूर को देशभर में ऊर्जा क्षेत्र, विशेषकर सौर ऊर्जा के विकास नके योगदान के लिएमें उ जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका रही, जिसके चलते उन्हें “सोलर मैन” के नाम से भी पहचान मिली।

यह भी पढ़ें- '2 अटैची खुद और तीन भेजते हैं दिल्ली' - नीरज भारती ने बनाई सुक्खू सरकार की रेल, हिली कांग्रेस

माना जाता है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की अवधारणा को आगे बढ़ाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस योजना का उद्देश्य घर-घर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च को कम करना है।

कई बड़े पदों पर दे चुके हैं अपनी सेवाएं

अपने प्रशासनिक करियर के दौरान तरुण कपूर ने एक कुशल, ईमानदार और जनहितैषी अधिकारी के रूप में पहचान बनाई। वे हमेशा सरल कार्यशैली और सौम्य व्यवहार के लिए जाने गए। प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए उनका नाम कभी किसी विवाद या भ्रष्टाचार के मामले से नहीं जुड़ा, जिसके कारण उनकी छवि एक निष्पक्ष और भरोसेमंद अधिकारी की रही है।

यह भी पढ़ें- सुक्खू कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल! कई मंत्रियों की बढ़ी टेंशन, इस MLA की चमक सकती है किस्मत

1987 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण कपूर नवंबर 2022 में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के रूप में वन, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

शिमला और चंबा में रह चुके है डीसी

वर्ष 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के बाद उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड और बाद में पेट्रोलियम मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। इसके अलावा वे शिमला और चंबा के उपायुक्त सहित कई प्रशासनिक पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। शिमला से संबंध रखने वाले तरुण कपूर की प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं हुई थी। उनकी नई नियुक्ति को हिमाचल के लिए सम्मान और राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख