शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां रामपुर पुलिस थाने के अंतर्गत नानं गांव की रहने वाला एक शादीशुदा महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।
शादीशुदा महिला हुई लापता
बताया जा रहा है कि महिला बीते कल दोपहर से लापता है। उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। महिला के ऐसे अचानक लापता हो जाने से उसका परिवार बेहद परेशान है और घबराए हुए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा बेच खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, सरकार ने लिया एक्शन- जमीन-मकान किया जब्त
कहां चली गई प्रियंका?
लापता व्यक्ति के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रामपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि बीते कल दोपहर करीब 2 बजे प्रियंका पत्नी राजकुमार अचानक लापता हो गई।
नहीं लौटी वापस घर
परिजनों ने बताया कि देर रात तक भी प्रियंका घर वापस नहीं आई- तो उन्हें चिंता सताने लगी। उन्होंने उसे कई बार फोन भी किया। मगर सामने से उसका फोन बंद आ रहा है। इसके बाद परिजनों अपने स्तर पर उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नदी में तैरती मिली 10 और 13 वर्षीय मासू.म की देह- CCTV फुटेज ने उड़ाए होश, SIT गठित
तलाश में भटक रहे परिजन
प्रियंका के दोस्तों व रिश्तेदारों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। परिजन प्रियंका की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और उसके सही-सलामत मिलने की कामना कर रहे हैं।
कहीं नहीं जाती थी बिना बताए
परिजनों ने बताया कि वो कभी किसी से बिना बताए कहीं नहीं जाती थी। इसलिए यह घटना उन्हें और ज्यादा असामान्य लग रही है। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा खेला : प्रधान पद के बैलेट पेपर गायब; ARO समेत 9 पर गिरी गाज
जांच में जुटी पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रियंका की खोज के लिए आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं- ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा आसपास के पुलिस थानों में भी प्रियंका की तस्वीर भेज दी गई है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रियंका को ढूंढ लिया जाएगा।
प्रियंका को ढूंढने में करें मदद
प्रियंका के परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि अगर किसी को प्रियंका के बारे में कोई जानकारी हो या उन्होंने उसे कहीं देखा हो, तो कृपया थाने से संपर्क करें। परिजनों ने अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं। 8091006221 या 8580586218 पर संपर्क कर आप प्रियंका की जानकारी उसके परिवार के साथ साझा कर सकते है।
