कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की राजनीति के चर्चित चेहरों में शामिल रहे पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव त्यारा में अंतिम सांस ली।
राजनीति में मनकोटिया की अलग पहचान
सेना में मेजर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में आए मनकोटिया ने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। बेबाक अंदाज और स्पष्ट राजनीतिक रुख के लिए उनकी अलग पहचान रही।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : 10वीं-12वीं पास को मिलेगी नौकरी, एक क्लिक में जानें डिटेल
कैसे शुरू हुआ राजीनितक सफर?
मनकोटिया का राजनीतिक सफर पारंपरिक तरीके से शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा और पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। आगे चलकर वह हिमाचल सरकार में मंत्री भी बने।
वीरभद्र सिंह से राजनीतिक टकराव
हालांकि, कांग्रेस में रहते हुए भी उनका तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ राजनीतिक टकराव लगातार चर्चा में रहा। दोनों नेताओं के बीच मतभेद सार्वजनिक रूप से सामने आते रहे। इसी राजनीतिक खींचतान के दौर में सामने आया एक ऑडियो सीडी प्रकरण हिमाचल की राजनीति के सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो गया।
यह भी पढ़ें- कनाडा में बुझ गया हिमाचल का चिराग : नई कार ने छीन लिया मां-बाप से जवान बेटा
क्या था CD कांड?
साल 2007 में मेजर विजय सिंह मनकोटिया द्वारा एक ऑडियो CD सार्वजनिक किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई थी। मनकोटिया ने दावा किया था कि इस रिकॉर्डिंग में तत्कालीन कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और उस समय के एक प्रशासनिक अधिकारी के बीच कथित तौर पर पैसों के लेन-देन से जुड़ी बातचीत थी।
CD में कब की थी रिकॉर्डिंग?
मनकोटिया के मुताबिक, रिकॉर्डिंग वर्ष 1989 से संबंधित थी। CD सामने आने के बाद मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से निकलकर जांच और अदालत तक पहुंच गया। इस प्रकरण का संबंध दाड़लाघाट में सीमेंट प्लांट की एक यूनिट को मंजूरी देने से जुड़े पुराने मामले से जोड़ा गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के दिग्गज नेता का निधन : पांच बार रहे विधायक, 2 बार संभाला मंत्री पद
वीरभद्र सिंह पर आरोप
आरोप लगाया गया था कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी किए बिना प्लांट से संबंधित अनुमति दी गई और इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री पद पर रहे वीरभद्र सिंह ने अपने पद का कथित दुरुपयोग किया। वहीं प्रतिभा सिंह पर भी कथित तौर पर अनुमति दिलाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था।
कोर्ट से वीरभद्र को मिली राहत
बाद में इस मामले में वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ी। हालांकि, मुकदमे के दौरान मामले की दिशा कई बार बदली और अंततः दोनों को अदालत से राहत मिली।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बड़ी डील करने आए थे 2 पंजाबी : पुलिस ने लाखों के चिट्टे संग रंगे-हाथों दबोचे
धूमल सरकार ने जांच विजिलेंस को सौंपी
CD सार्वजनिक होने के बाद हिमाचल में राजनीतिक विवाद और तेज हो गया। जिसके चलते-
- वर्ष 2008 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार ने मामले की जांच विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंप दी।
- अगस्त 2009 में वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- अक्टूबर 2010 में जांच एजेंसी ने अदालत में चालान पेश किया।
- वीरभद्र सिंह ने हिमाचल हाईकोर्ट का रुख किया और कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की। हालांकि, उन्हें तत्काल राहत नहीं मिली।
- जून 2012 में अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय कर दिए।
- वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के साथ आपराधिक साजिश से संबंधित प्रावधान के तहत आरोप लगाए गए थे।
- प्रतिभा सिंह के खिलाफ भी आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत मामला चलाया गया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल छोड़ नाई का काम करने CANADA गया युवक, लाइफस्टाइल देख हर कोई हैरान
केंद्रीय मंत्री पद से भी जुड़ा मामला
साल 2012 में जब वीरभद्र सिंह केंद्र की UPA सरकार में मंत्री थे- उसी दौरान अदालत में आरोप तय होने के बाद उनके केंद्रीय मंत्री पद को लेकर राजनीतिक दबाव बढ़ा। बाद में उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
मंत्री पद से वीरभद्र का इस्तीफा
उस समय वीरभद्र सिंह के खिलाफ इस्पात मंत्रालय से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोप भी राजनीतिक चर्चा में थे। ऐसे में CD प्रकरण और अन्य आरोपों के बीच उनका केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर होना उस दौर की राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना गया। हालांकि, CD मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ अभियोजन पक्ष के लिए कई चुनौतियां सामने आईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट में निकली भर्ती: लाइब्रेरियन से लेकर चपरासी तक के भरे जाएंगे पद; जानें पूरी डिटेल
अदालत में मनकोटिया ने क्या दिया बयान?
इस केस में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ नवंबर 2012 में आया। अदालत में बयान के दौरान मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने CD की उत्पत्ति और उसकी रिकॉर्डिंग को लेकर ऐसी बातें कहीं- जिससे अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर पड़ा।
मनकोटिया को किसने दी थी CD?
मनकोटिया ने अदालत को बताया था कि उन्हें CD शिमला में कुछ अज्ञात लोगों से मिली थी। उन्होंने यह भी कहा था कि बाद में उन्हें एक अनजान व्यक्ति का फोन आया था। उन्होंने अदालत में यह स्वीकार नहीं किया कि CD उन्होंने स्वयं तैयार की थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सिर पर मटके, पैरों के नीचे गिलास... ऐसे नृत्य करती थी फूलां चंदेल; कला जगत में शोक की लहर
कैसे बरी हुए वीरभद्र और प्रतिभा सिंह?
मामले में एक और महत्वपूर्ण बात यह रही कि मनकोटिया ने अदालत में रिकॉर्डिंग में मौजूद आवाजों की पहचान करने से भी इनकार किया। इससे उस CD को लेकर अभियोजन पक्ष के दावों पर सवाल खड़े हुए। अदालत में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाही के आधार पर आगे की न्यायिक प्रक्रिया चली और अंततः वीरभद्र सिंह तथा प्रतिभा सिंह को इस मामले में बरी कर दिया गया।
क्या अदालत के फैसले से सहमत थे मनकोटिया?
मामले में अदालत का फैसला आने के बाद मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भी न्यायालय के निर्णय को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि अदालत का फैसला सभी के लिए मान्य होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंची केंद्रीय टीम, आपदा में हुए नुकसान का लिया जायजा; प्रभावित क्षेत्रों को नजदीक से देखा
मनकोटिया ने क्यों बदला बयान?
यह पूरा घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि जिस CD ने हिमाचल की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा किया था। उसी मामले की न्यायिक प्रक्रिया के दौरान प्रमुख गवाह के बयान में बदलाव ने केस की दिशा बदल दी।
वीरभद्र सिंह और मनकोटिया के बीच क्यों रहा टकराव?
मेजर विजय सिंह मनकोटिया और वीरभद्र सिंह के राजनीतिक संबंध लंबे समय तक तनावपूर्ण रहे। दोनों की राजनीतिक शैली और कई मुद्दों पर उनके विचार अलग रहे। मनकोटिया कई मौकों पर वीरभद्र सिंह की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाते रहे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के ASI पर गिरी गाज: पर्यटकों से नई गाड़ी की मांग रहा था मिठाई, SP ने की बड़ी कार्रवाई
दोनों नेताओं में राजनीतिक दूरी
CD प्रकरण ने दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरी को और स्पष्ट कर दिया। यह विवाद हिमाचल की राजनीति में लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। इसके बावजूद मनकोटिया का राजनीतिक जीवन केवल इसी विवाद तक सीमित नहीं था। सेना से राजनीति में आने वाले मनकोटिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की और बाद में कांग्रेस के साथ जुड़कर सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।
सेना से राजनीति तक का सफर
मेजर विजय सिंह मनकोटिया का जीवन राजनीति में आने से पहले सेना से जुड़ा था। भारतीय सेना में सेवा देने के बाद उन्होंने सेवानिवृत्ति ली और इसके बाद सक्रिय राजनीति में कदम रखा। सैन्य पृष्ठभूमि का प्रभाव उनके सार्वजनिक व्यक्तित्व में भी दिखाई देता था। वह सीधे और स्पष्ट अंदाज में अपनी बात रखने के लिए पहचाने जाते थे। यही वजह रही कि हिमाचल की राजनीति में उनका नाम लंबे समय तक प्रमुख नेताओं के बीच लिया जाता रहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का कहर: बर्फबारी के बाद टूटा ग्लेशियर, मची अफरा-तफरी
किस पार्टी से लड़ा पहला चुनाव?
पहला चुनाव स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर जीतना भी उनके राजनीतिक सफर की खास उपलब्धियों में शामिल रहा। बाद में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक प्रभाव और बढ़ा तथा उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली।
फिर मुख्यमंत्री बनें वीरभद्र सिंह
CD प्रकरण की कानूनी प्रक्रिया जिस समय निर्णायक दौर में थी- उसी दौरान हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए। वर्ष 2012 के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला और वीरभद्र सिंह एक बार फिर प्रदेश की सत्ता के केंद्र में लौटे। इसके बाद उन्होंने 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में सरकार का नेतृत्व किया। यह उनका मुख्यमंत्री के तौर पर छठा कार्यकाल था। इस तरह जिस दौर में CD मामले को लेकर वीरभद्र सिंह पर कानूनी और राजनीतिक दबाव बना था, उसी के कुछ समय बाद वह हिमाचल की सत्ता में फिर लौटे
यह भी पढ़ें- हिमाचल में आज खुलेंगे BANK या नहीं ? जानें हड़ताल से जुड़ा पूरा अपडेट
हिमाचल की राजनीति में दर्ज रहेगा मनकोटिया का नाम
मेजर विजय सिंह मनकोटिया का राजनीतिक जीवन कई अलग-अलग पड़ावों से होकर गुजरा। सेना की सेवा से लेकर निर्दलीय विधायक बनने, कांग्रेस में शामिल होने और मंत्री पद तक पहुंचने के साथ-साथ वह प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक बहसों का हिस्सा रहे।
कई साल तक चला वीरभद्र पर केस
वीरभद्र सिंह के साथ उनका राजनीतिक संघर्ष और वर्ष 2007 का CD प्रकरण उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे चर्चित घटनाओं में रहा। इस मामले ने हिमाचल की राजनीति को लंबे समय तक प्रभावित किया और इसकी कानूनी प्रक्रिया भी कई वर्षों तक चली।
